राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: हो गया फाइनल! इस दिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर लगेगी मुहर

Bihar Election 2025: बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि अभी तक दोनों गठबंधन ने सीट शेयरिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2025, 5:07 PM IST
Feature image
बिहार में महागठबंधन में अब 8 पार्टी हो गई है (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन के दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है। दोनों ही गठबंधन ने दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं किया है। इसी बीच RLJP अध्यक्ष पशुपति पारस ने महागठबंधन में दलों के बीच सीटों का बंटवारा कब होगा इसको लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 15-20 सितंबर के बीच महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो सकता है।

‘NDA गठबंधन टूट जाएगा’

पशुपति पारस ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि चुनाव आते-आते NDA गठबंधन टूट जाएगा। साथ ही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में भाग नहीं लेने के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि उस समय हम महागठबंधन के हम विधिवत सहयोगी दल नहीं थे। अब हम महागठबंधन के विधिवत सहयोगी दल हुए हैं। अब जो भविष्य में महागठबंधन का कार्यक्रम होगा उसमें निश्चित रूप से हमारी पार्टी की भागेदारी रहेगी। 

15-20 सितंबर तक होगा सीट शेयरिंग फाइनल

इस दौरान RLJP अध्यक्ष ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनडीए और महागठबंधन दो गठबंधन है, दोनों में बड़ी और छोटी पार्टियां है। अभी तक किसी भी दल में सीट शेयरिंग नहीं हुआ है। पहले सीट शेयरिंग होता भी नहीं है, यह चुनाव के नोटिफिकेशन के 10 दिन पहले होता है। 15 सितंबर के बाद 20 सितंबर के बीच में महागठबंधन का जो सीट शेयरिंग होगा वह फाइनल होगा।

अपनी सीटों को लेकर क्या बोले पारस

पशुपति पारस ने आगे कहा कि 5 साल में एक राजनीतिक महापर्व होता है जिसे चुनाव कहते है। हम कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह मायने नहीं रखता है,बल्कि मायने यह रखता है कि हमारे पास कितने जिताऊ प्रत्याशी है और कितना जनाधार है। 

महागठबंधन में शामिल हुई लोजपा

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी महागठबंधन में शामिल हो गई है। हालांकि एनडीए से नाता तोड़ने के बाद से ही कयास लगाया जाने लग गया कि पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते है। 

Updated on:
8 Sep 2025, 5:07 PM IST
Published on: