राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मैदान से हटे मुकेश सहनी के भाई, बड़ी वजह आई सामने

Bihar Assembly Election 2025: गौरा बौराम सीट से VIP प्रत्याशी संतोष सहनी ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी मुकेश सहनी ने दी।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2025, 2:04 PM IST
चुनावी मैदान से हटे मुकेश सहनी के भाई
चुनावी मैदान से हटे मुकेश सहनी के भाई (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में प्रदेश की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी बीच सभी पार्टियों के नेताओं ने लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बड़ा खेला हो गया। 

चुनावी मैदान से हटे संतोष सहनी

बता दें कि इस बार वीआईपी महागठबंधन का घटक दल है। VIP प्रमुख मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी चुनावी मैदान से हट गए हैं। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी का समर्थन करने का ऐलान किया हैं। संतोष सहनी गौड़ा बरौम सीट से VIP प्रत्याशी हैं। 

अफज़ल अली का किया समर्थन

गौड़ा बरौम सीट से राजद ने अफज़ल अली को प्रत्याशी बनाया हैं। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कभी-कभी अपने लक्ष्य के लिए बड़ी कुर्बानियां देनी पड़ती है। VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने गौड़ा बौराम और बेहतर बिहार के हित में बड़ा त्याग करने का फैसला लिया है। इसी भावना के साथ हमने राजद प्रत्याशी अफज़ल अली को समर्थन देने का निर्णय लिया है।" 

मुकेश सहनी ने की थी मेहनत

बता दें कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इस सीट पर अपने भाई के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। इस सीट पर अफज़ल अली के अलावा AIMIM और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी भी मुस्लिम हैं। महागठबंधन को डर था कि इससे बीजेपी को फायदा हो सकता है। इसलिए VIP प्रत्याशी संतोष सहनी ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया। 

अफज़ल ने नहीं मानी तेजस्वी की बात 

दरअसल, लालू और तेजस्वी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले अफज़ल अली को सिंबल दे दिया था, लेकिन बाद में यह सीट वीआईपी के खाते में चली गई थी। इसके बाद तेजस्वी ने अफज़ल से मैदान से हटने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने। चुनाव का पर्चा सही होने पर अफज़ल को राजद का चुनाव चिन्ह भी मिल गया।

मुकेश सहनी ने भाई से भरवाया पर्चा

बताया जा रहा था कि इस सीट से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी चुनाव लड़ सकते हैं। मुकेश सहनी मीडिया को यही कहकर दरभंगा गए थे कि वे पर्चा भर रहे हैं। लेकिन बाद में उन्होंने अपने भाई संतोष सहनी से पर्चा भरवाया था।

Updated on:
5 Nov 2025, 2:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना मामले में सख्ती, निखिल वागले वर्चुअली तो संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश

बिहार चुनाव नतीजों के बाद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बयानबाजी छोड़, अपनी पार्टी पर ध्यान दें

हरदीप सिंह पुरी पर बीजेपी का भरोसा, पंजाब चुनाव से पहले मध्य प्रदेश से राज्य सभा प्रत्याशी बनाकर क्या दिया सियासी संदेश?

‘उम्मीदवारों को हराने की पूरी कोशिश हुई’, पटना शिक्षक MLC चुनाव जीतने के बाद भी तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण 3 लोगों की मौत, 55,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला, NDRF के DIG ने दी जानकारी