राष्ट्रीय

Bihar Election Result: रिजल्ट के दिन जनसुराज प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत के बाद घर पर छाया मातम

Bihar Chunav Result: तरारी से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
2 min read
• •
Nov 14, 2025
जन सुराज के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह की हुई मौत
जन सुराज के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह की हुई मौत (Photo-FB)

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। इसी बीच एक बुरी खबर भी सामने आई है। भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार को आया दूसरा अटैक

दरअसल, शुक्रवार दोपहर के बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। शाम को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद जन सुराज पार्टी और घर में मातम छा गया है। 

सेवानिवृत्त शिक्षक थे चंद्रशेखर

बता दें कि चंद्रशेखर सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे और वे शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वे जन सुराज पार्टी में काफी सक्रिय नेता थे। इसके अलावा ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके थे।

क्या रहा तरारी विधानसभा का रिजल्ट

तरारी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने 11464 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार को 96887 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर CPI (ML) प्रत्याशी मदन सिंह रहें। मदन सिंह को 85423 वोट मिले। जन सुराज के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह को महज 2271 वोट मिले। JSP उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे।

जन सुराज पार्टी का नहीं खुला खाता

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता भी नहीं खुल पाया। विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीके इस बार चुनाव में कुछ उलटफेर कर सकते हैं, लेकिन वे अपना जलवा नहीं दिखा सके।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम

बिहार चुनाव परिणाम में एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महागठबंधन को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने महज 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि राजद को 25 सीटों पर जीत मिली है।

Updated on:
14 Nov 2025 09:50 pm
Published on:
14 Nov 2025 09:50 pm
Also Read
View All
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद नेहा बोरा को 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश, नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कानून किसका चलता है सरकार का या किसी गैंग? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सीएम देवेंद्र

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

मस्क या अंबानी, किसका इंटरनेट चुनेगी जनता? शशि थरूर ने कीमत को लेकर कही बड़ी बात

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अंकिता भंडारी केस का किया जिक्र