राष्ट्रीय

Bihar Election: बिहार में किसकी बनेगी सरकार?

Bihar Election: बिहार में मतदान की प्रक्रिया पूरी आज पूरी हो जाएगी। 14 नवंबर को चुनावी परिमाण आएंगे और पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी।
less than 1 minute read
Nov 11, 2025
Bihar Election
बिहार चुनाव (Photo - ANI)

बिहार (Bihar) में चुनावी जंग जोरों पर है। बीजेपी, जदयू और लोजपा के एनडीए गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस और राजद के इंडिया गठबंधन से है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। मतदाव का पहला चरण 6 नवंबर को था और दूसरा आज, 11 नवंबर को पूरा हो जाएगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 14 नवंबर को चुनावी परिणाम आएंगे और यह साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी।

कई जगह फर्जी वोटिंग की शिकायत

बिहार चुनाव में कई जगह फर्जी वोटिंग की शिकायत भी आ रही है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं।

पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

बिहार में पहले चरण में 65.08% वोटिंग हुई, जो रिकॉर्डतोड़ वोटिंग है। 18 जिलों में करीब 121 सीटों पर पहले चरण के दौरान मतदान हुआ था। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य का औसत मतदान 57.29% था और 2024 के लोकसभा चुनाव में यह 56.28% था।

बिहार में कौन चखेगा जीत का स्वाद?

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सत्ता मिलेगी, 14 नवंबर को पता चल जाएगा। बिहार चुनाव पर पूरे देश की नज़र है।

Updated on:
11 Nov 2025 04:59 pm
Published on:
11 Nov 2025 04:42 pm