राष्ट्रीय

बिहार चुनाव 2025: जन सुराज ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं को किया शामिल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में इस प्रकार प्रशांत किशोर की पार्टी भी मैदान में है। जन सुराज ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 20 नेताओं के नाम शामिल है।
2 min read
• •
Oct 18, 2025
Prashant Kishor
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में 20 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में उदय सिंह और मनोज भारती का नाम भी शामिल है।

स्टार प्रचारकों का नाम

  • प्रशांत किशोर
  • उदय सिंह
  • मनोज भारती
  • रामचंद्र प्रसाद सिंह
  • सिताराम यादव
  • देवेंद्र प्रसाद यादव
  • अफाक अहमद
  • रामबलि चंद्रवंशी
  • विनीता विजय
  • सुधीर कुमार शर्मा
  • सुभाष सिंह कुशवाहा
  • राम लखन सिंह डांगी
  • सुभद्रा सहनी
  • अरविंद सिंह
  • किशोर कुमार
  • सरवर अली
  • बसंत चौधरी
  • प्रीतम सिंह
  • दानिश खान
  • नरेंद्र प्रसाद मंडल

तीसरे नंबर पर रहेगा महागठबंधन

शनिवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा- बिहार चुनाव में महागठबंधन तीसरे नंबर पर रहेगा। एनडीए और जन सुराज में इस बार टक्कर है।

महागठबंधन में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा

बता दें कि महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस पर भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- सीटों के बंटवारे की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन सभी नामांकन दाखिल कर रहे हैं और हमारा मानना ​​है कि अगर तालमेल में कोई छोटी-मोटी कमी है, तो नामांकन वापसी के समय तक उसे दूर कर लिया जाएगा। पूरी एकता है।

कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं-भाकपा माले

उन्होंने आगे कहा- भाकपा(माले) की 20 सीटों पर पूरी एकता है क्योंकि हमने तय किया था कि यहां दोस्ताना लड़ाई की कोई गुंजाइश नहीं होगी। कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं है।

‘नीतीश कुमार नहीं रहेंगे सीएम’

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- बिहार अमित शाह की बात पूरी तरह समझ गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खातों में जा रहे 10,000 रुपये कर्ज़ हैं। बिहार अमित शाह की बातों को ध्यान से सुन रहा है और उनकी बातों से बिल्कुल साफ़ है कि भाजपा बिहार की सत्ता हथियाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वह बिहार को बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाना चाहती है। बिहार बुलडोजर राज की प्रयोगशाला नहीं बनेगा।

Updated on:
18 Oct 2025 05:41 pm
Published on:
18 Oct 2025 05:41 pm