राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: ललन सिंह ने FIR दर्ज होने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- चुनाव आयोग का…

Bihar Election 2025: जेडीयू नेता ललन सिंह ने वायरल वीडियो पर सफाई दी है। साथ ही कहा कि हम सब चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं।

2 min read
Nov 05, 2025
ललन सिंह ने FIR दर्ज होने पर दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद उन पर FIR दर्ज की गई। वीडियो पर केंद्रीय मंत्री ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो की बात हो रही है उसे अगर कोई पूरा सुनेगा तो पता चलेगा कि राजद ने जो ट्वीट किया है, वो भ्रामक है।

उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो जिस गांव का है वहां राजद के एक दबंग नेता रहते हैं वो गरीबों को डरा धमका कर बूथ पर नहीं जाने देते। मैंने यही कहा है कि अगर ये नेता गरीबों को डराएं तो गांव के लोग उनको घेरकर बंद कीजिए। अगर वो मतदान के लिए जाना चाहें तो मतदान केंद्र पर मतदान कराके उन्हें फिर से घर पर रहने के लिए मजबूर कीजिए। गरीबों को धमका कर कोई वोट नहीं ले सकता।

ये भी पढ़ें

Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मैदान से हटे मुकेश सहनी के भाई, बड़ी वजह आई सामने

EC को लेकर भी कही बात

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव आयोग को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि EC संवैधानिक संस्था है। हम सब चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मंगलवार को जेडीयू नेता ललन सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज कराई थी। JDU नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। उन्होंने सोमवार को जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्हें कहते सुना गया- यहां कुछ नेता है, जिनको वोटिंग के दिन निकलने मत दीजिएगा। 

ललन सिंह ने संभाली कमान

मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दुलारचंद हत्याकांड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ललन सिंह ने मोकामा में प्रचार की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि मोकामा की कमान मैंने खुद संभाल ली है।

बिहार में दो चरणों में होगा मतदान

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। प्रदेश में किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें

आधी आबादी लिखेगी चुनावी फैसले की पूरी इबारत, नीतीश और तेजस्वी को महिला वोटरों पर भरोसा

Also Read
View All

अगली खबर