राष्ट्रीय

बिहार चुनाव 2025: पशुपति पारस ने 25 प्रत्याशियों की सूची की जारी, इस सीट से बेटे को दिया टिकट

Bihar Assembly Election 2025: RLJP ने अलौली से यशराज पासवान को उम्मीदवार बनाया है। वो पशुपति पारस के बेटे हैं। इसके साथ ही बरूराज से संजय पासवान और बक्सर से धर्मेंद्र राम को टिकट दिया है। 

less than 1 minute read
Oct 16, 2025
Feature image
पशुपति पारस ने 25 प्रत्याशियों का किया ऐलान (Photo-IANS)

महागठबंधन से अलग होने पर पशुपति पारस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की पहली सूची में 25 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। RLJP ने अलौली से यशराज पासवान को उम्मीदवार बनाया है। वो पशुपति पारस के बेटे हैं। इसके साथ ही बरूराज से संजय पासवान और बक्सर से धर्मेंद्र राम को टिकट दिया है।

किसे कहां से दिया टिकट

विधानसभा प्रत्याशी
अलौलीयशराज पासवान
बेलदौरसुनीता शर्मा
खगडियापूनम यादव
महुआशमसुज्‍जमा
वैशालीराम एकबाल कुशवाहा
हाजीपुर (शहर)धनश्‍याम कुमार दाहा
राजापाकरशिवनाथ कुमार पासवान
चिरैयाशेख सलाउद्दीन खान
गरखाविगन मांझी
हरसिद्दीमदन पासवान
बरूराजसंजय पासवान
कुढ़नीविनोद राय
बरहरियासुनील पासवान
मोहनियाअनिल कुमार
बराचट्टीशिव कुमार नाथ निराला
इमामगंजतपेश्‍वर पासवान
अरवलदिविया भारती
आराहरे कृष्‍ण पासवान
बक्सरधर्मेन्‍द्र राम
डुमरावमृत्‍युंजय कुशवाहा
चेनारीसोनू कुमार नट
राजपुरअमर पासवान
सिकंदरारामाधीन पासवान
बखरीनीरा देवी
साहेबपुर कमालसंजय कुमार यादव

महागठबंधन में शामिल होने की थी कोशिश

बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद पशुपति पारस में महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी। उस समय चर्चा भी चल रही थी कि RLJP महागठबंधन का हिस्सा बनकर चुनावी मैदान में उतर सकती है, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पशुपति पारस ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया।

सूरजभान ने RLJP से दिया इस्तीफा

गुरुवार को पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सूरजभान सिंह राजद का दामन थाम सकते हैं।

दो चरणों में होगा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला दोनों गठबंधन के बीच माना जा रहा है।

Published on:
16 Oct 2025 09:54 pm