राष्ट्रीय

Bihar Politics: प्रशांत किशोर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! JDU नेता करेंगे मानहानि का केस, जानें वजह

Bihar Election: अशोक चौधरी ने कहा प्रशांत किशोर के आरोपों पर लीगल एक्शन की तैयारी हो गई है।
2 min read
Apr 27, 2025
Feature image
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए है। पीके ने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी बेटी को टिकट खरीदकर सांसद बनवाया है। वहीं अब इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने पीके द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है।

क्या बोले मंत्री अशोक चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे दलित परिवार से आतें है और तलवार लेकर नहीं लड़ सकते, लेकिन वे कानून का सहारा जरूर लेंगे। प्रशांत किशोर के आरोपों पर मानहानि का केस तैयार हो रहा है, उनके खिलाफ केस लड़ेंगे।

PK ने मंत्री पर लगाए ये आरोप

बता दें कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर हमला बोला था। उन्होंने अशोक चौधरी पर बेटी को टिकट खरीदकर सांसद बनवाने का आरोप लगाया था। पीके ने कहा कि बिहार में किसी पार्टी या नेता की हिम्मत नहीं कि उनपर एक रुपया लेने का आरोप लगा सके।

बिहार के गरीब लोगों के लिए खर्च कर रहे संसाधन

जन सुराज के संस्थापक ने कहा कि हम न सांसद और विधायक है। न ही बालू या शराब माफिया के लिए काम करते है। हमने जो धन अर्जित किया है वह अपनी मेहनत और बुद्धि से किया है। हम जो संसाधन खर्च कर रहे हैं वो बिहार के गरीब लोगों के लिए खर्च कर रहे हैं।

साल के अंत तक होंगे विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और अन्य प्रमुख दल सक्रिय रूप से रणनीति बना रहे हैं। वहीं राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के नेता लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं।

Published on:
27 Apr 2025 05:29 pm