राष्ट्रीय

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, राजद सांसद मीसा भारती ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Misa Bharti: राजद सांसद मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ से मची तबाही को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम ने बाढ़ का जायजा लेने में देरी की है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2024
Feature image

Bihar Flood: बिहार (Bihar) में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। दरअसल, कोसी, गंडक, बागमती और पहाड़ी नदियों ने बिहार में तबाही मचाई हुई है। कोसी बराज के सभी गेटों को खोल दिया गया है और बराज से करीब 6 लाख क्यूसेक से भी अधिक पानी को छोड़ दिया है। चारों तरफ सिर्फ तबाही ही नजर आ रही है। वहीं अब राजद सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) पर निशाना साधा है।

"सीएम ने जायजा लेने में की देरी"

सांसद मीसा भारती ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने में बहुत देर कर दी है। सरकार को पहले ही जाग जाना चाहिए था और तैयारी कर लेनी चाहिए थी। अपने संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र के मनेर और धानापुर में बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है, लेकिन लोगों को प्रशासन से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है।

बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की रकम

बता दें कि बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की 5,858 करोड़ की रकम जारी की है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को 1,492 करोड़, आंध्र प्रदेश को 1,036 करोड़, असम को 716 करोड़, बिहार को 655.60 करोड़, गुजरात को 600 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 189.20 करोड़, केरल को 145.60 करोड़, मणिपुर को 50 करोड़, मिजोरम को 21.60 करोड़, नागालैंड को 19.20 करोड़, सिक्किम को 23.60 करोड़, तेलंगाना को 416.80 करोड़, त्रिपुरा को 25 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ जारी किए हैं।

Published on:
01 Oct 2024 07:50 pm