
मोकामा विधायक अनंत सिंह। (फोटो- ANI)
जदयू से निकाले जाने के बाद भी मोकामा विधायक अनंत सिंह का पूर्व सीएम नीतीश कुमार के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ है। पार्टी की कार्रवाई के बाद उन्होंने खुलकर कहा है कि नीतीश कुमार के अलावा पार्टी में कोई और नेता आज तक नहीं हुआ।
जदयू से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों पर भड़ास निकाली। उन्होंने खुलकर कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं है। जनता भगवान के समान है और पार्टी ने जो भी कदम उठाया है, वह सही फैसला है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। यह पार्टी नीतीश कुमार की थी और सारे फैसले वे खुद ही लेते थे। अब पार्टी में बचा ही क्या है?
अनंत सिंह ने सवाल किया कि पार्टी में शुरू से किसने योगदान दिया है? पार्टी ने मुझे निकाल दिया है, लेकिन उन लोगों ने क्या किया है? जिन्होंने यह एक्शन लिया। नीतीश कुमार अब यहां नहीं हैं। पार्टी उनकी थी और वे चले गए हैं, तो पार्टी भी खत्म हो गई है। नीतीश जी अपने साथ पार्टी को भी लेकर चले गए हैं।
मोकामा विधायक ने गुस्से में यह तक कह दिया कि जदयू को अब 10 सीट भी मुश्किल से जीत पाएगी। यह नहीं पता कि मुझे पार्टी से निकालने का आदेश किसने दिया; शायद वे लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने पार्टी पर कब्जा कर लिया है। मैं अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करूंगा। मुझे लगता है कि JDU का कोई भविष्य नहीं है। चुनावों के दौरान यह साफ हो जाएगा।
बता दें कि बिहार एमएलसी चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन करने को लेकर अनंत सिंह को जदयू से छह साला के लिए बाहर किया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी ने निष्काषित कर दिया है।
पिछले कई दिनों से अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। मोकामा विधायक खुलकर यह कह रहे थे कि जिस शख्स ने विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे खिलाफ माहौल बनाया, मैं उसे किसी भी कीमत पर जीतने नहीं दूंगा।
Updated on:
25 Oct 2026, 11:12 AM IST
Published on:
25 Oct 2026, 11:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.