25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा- उन्हें जदयू में शामिल ही नहीं करना चाहिए था

मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह जैसे लोगों को शुरुआत में ही पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Oct 2026, 11:42 AM IST

Anant Singh AND Abhiram Sharma

Anant Singh AND Abhiram Sharma (Photo-IANS)

Anant Singh Abhiram Sharma : पटना। बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जनता दल (यूनाइटेड) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह जैसे लोगों को शुरुआत में ही पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिए था। ऐसे नेताओं की वजह से आम जनता के बीच पार्टी की छवि खराब होती है। अभिराम शर्मा ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पार्टी ने सही समय पर सही फैसला लिया है।

ऐसे लोगों से जनता के बीच छवि खराब होती है

पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय नेता संजय झा का आभार जताते हुए कहा कि यह समय पर लिया गया बिल्कुल सही फैसला है। मेरी अपनी राय में, ऐसे लोगों को कभी भी पार्टी में शामिल ही नहीं किया जाना चाहिए था। इससे जनता के बीच पार्टी की छवि खराब होती है। नीरज कुमार एक पढ़े-लिखे और शालीन व्यक्ति हैं, वे इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

छह साल के लिए अनंत सिंह और नीलम देवी निष्कासित

जदयू ने शनिवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने दोनों के खिलाफ हालिया बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को कार्रवाई का आधार बताया।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के मुताबिक, अनंत सिंह ने कई बार पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इसके अलावा, उन पर पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार का विरोध करने और जन सुराज से जुड़े उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने का आरोप है।

नीरज कुमार के विरोध से बढ़ा था विवाद

पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह और जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच खुले तौर पर सामने आया था। अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करते हुए जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनुज सिंह का समर्थन किया था। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी नेतृत्व और अनंत सिंह के बीच मतभेद और गहरा गए।