25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar में रौद्र रूप में कोसी नदी, छोड़ा गया 4.49 लाख क्यूसेक पानी, इन जिलों में हाई अलर्ट किया जारी

Bihar News: नेपाल (Nepal) में हुई भारी बारिश के कारण बिहार (Bihar) में कोसी नदी इन दिनों रौद्र रूप में है। शनिवार सुबह 9 बजे कोसी बराज से 4 लाख 49 हजार क्यूसेक पानी बढ़ते क्रम में छोड़ा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 28 Sep 2024, 8:42 PM IST

Bihar News: नेपाल (Nepal) में हुई भारी बारिश के कारण बिहार (Bihar) में कोसी नदी इन दिनों रौद्र रूप में है। शनिवार सुबह 9 बजे कोसी बराज से 4 लाख 49 हजार क्यूसेक पानी बढ़ते क्रम में छोड़ा गया। वहीं पानी के दबाव को देखते हुए बराज के सभी 56 फाटक भी खोल दिए है। यह हालिया वर्षों में एक दिन में सबसे ज्यादा कोसी बराज से छोड़ा गया पानी होगा। नेपाल की भारी बारिश के कारण मिले संदेश के बाद बिहार प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाने की भी अपील की गई है।

8 जिलों में हाई अलर्ट किया जारी

कोशी नदी के दायरे में आने वाले 8 जिलों में बाढ़ प्रबंधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ये जिले है- सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस को बाढ़ से बचाव के लिए अपनी पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है। विभाग के मुताबिक नेपाल से कोसी नदी में एक साथ 6.81 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। वहीं बाढ़ आपदा प्रबंधन के अनुसार नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण कल दोपहर कोशी नदी में एक साथ 6,81,639 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इतना पानी छोड़ने के कारण कटाव, सीपेज, पाईपिंग, अंडर माईनिंग, ओभर टॉपिंग, फ्लैश फ्लड आदि होने की भी संभावना बन सकती है।

यह भी पढ़ें-Bihar में Congress को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, नीतियों और नेतृत्व पर उठाए सवाल