25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar में Congress को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, नीतियों और नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Politics News: बिहार में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंदिरा गांधी के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री केके तिवारी (KK Tiwari) के बेटे तथागत हर्षवर्धन ने पार्टियों की नीतियों और नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 28 Sep 2024, 5:18 PM IST

Congress:बिहार (Bihar) मेंकांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री केके तिवारी (KK Tiwari) के बेटे तथागत हर्षवर्धन ने पार्टियों की नीतियों और नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। वह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने करीब दो दर्जन समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने नगर की गोयल धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस बात की जानकारी दी।

कई मुद्दों पर मूक है कांग्रेस- हर्षवर्धन

तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि बिहार में वर्तमान में कांग्रेस विपक्ष में है। लेकिन स्थानीय नीति, पलायन, बेरोजगारी और विस्थापन जैसे मुद्दों पर मूक है। कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रही है और पार्टी की अस्मिता को ही गिरवी रख दिया गया है। प्रदेश में पार्टी का कोई संगठनात्मक स्वरूप शेष नहीं है। 

केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

हर्षवर्धन ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा कि वे बेहद भरे मन से पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा मार्गदर्शन मिला लेकिन अब जनहित में जनता की आवाज़ बुलुंद करने की आवश्यकता है जो कि वर्तमान प्रदेश नेतृत्व के अधीन संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar में जितिया पर्व पर मौत का तांडव, 40 लोगों की डूबकर हुई मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग