25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar में जितिया पर्व पर मौत का तांडव, 40 लोगों की डूबकर हुई मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

Bihar News: बिहार में जितिया पर्व पर मातम पसर गया। दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में करीब 40 लोगों की नहाने के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Sep 2024, 2:33 PM IST

Jitiya In Bihar:बिहार (Bihar) के कई जिलों में जितिया पर्व (Jitiya) पर मातम पसर गया। दरअसल, जितिया स्नान के दौरान नदी और तालाब में नहाने गए करीब 40 लोगों की मौत हो गई। जितिया के दौरान ज्यादातर मौतें नदी में नहाने के दौरान हुई है। गौरतलब है कि अभी भी कई जिलों में कुछ लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे में मौत का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने औरंगाबाद में हुए हादसे पर दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान भी किया है।

औरंगाबाद में 8 बच्चों की हुई मौत

औरंगाबाद जिले में कई जगहों पर हुए हादसे में 8 बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी थी। बताया जा रहा है कि जब बच्चे अपनी मां के साथ जितिया पर्व को लेकर आहर एवं तालाब में स्नान करने गए थे तब यह हादसा हुआ था। वहीं दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

मोतिहारी में 5 लोगों की हुई मौत

मोतिहारी जिले में भी 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई। बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा रोहतास जिले के डिहरी पाली पुल के पास सोन नदी में नहाने के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

CM नीतीश कुमार ने मुआवजे का किया ऐलान

जितिया पर्व के मौके पर औरंगाबाद में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जितिया के पर्व पर जो हुआ है वह बेहद दुखद है।

यह भी पढ़ें-‘योगी’ की राह पर चली इस राज्य की कांग्रेस सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला