8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Flood: बाढ़ का कहर जारी, महज 10 सेकेंड में खिलौने की तरह धाराशायी हो गया दो मंजिला मकान

Bihar News: बिहार के भागलपुर और मुंगेर का एक बड़ा इलाका बाढ़ के कारण तबाह हो रहा है। बाढ़ के कारण गंगा के तेज बहाव के कारण कई घर नदी में आंखों के सामने समा रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Sep 24, 2024

Bihar Flood
Play video

Bihar Flood

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर और मुंगेर का एक बड़ा इलाका बाढ़ के कारण तबाह हो रहा है। बाढ़ से गंगा के तेज बहाव के कारण कई घर नदी में आंखों के सामने समा रहे है। मंगलवार को भी महज 10 सेकेंड के अंदर एक दो मंजिला मकान गंगा नदी में समा गया। बता दें कि बाढ़ के कारण गंगा की तेज धार के कारण इन इलाकों में काफी कटाव हो रहा है। इस कारण से कई गांव नदी में समा जाते हैं। बाढ़ के कारण इन दिनों कटाव जारी है।

एनएच80 की सड़कें हुई जलमग्न

बाढ़ के कारण एनएच80 की कई सड़कों पर पानी का तेज बहाव है। इसके अलावा की रास्तों पर पेड़ के गिरने के कारण आवागमन भी बाधित हो गया है। हालांकि गंगा नदी में जलस्तर करीब 14 सेंटीमीटर कम हुआ है लेकिन नदी खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण इधर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया तो कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।

गंगा किनारे इलाकों में कटाव जारी

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों ने ऊंची जगहों पर सरकारी कैंपों में पनाह ले रखी है। वहीं गंगा किनारे इलाकों में तेज बहाव के कारण कटाव भी जारी है। कटाव के कारण मकान गंगा नदी में समा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Crime News: बिहार में शराब माफियाओं ने नदी में बना डाला गोदाम! राज खुलने पर पुलिस और लोग हो गए हैरान