
Crime News: बिहार के गया में शराब माफियाओं की करतूत देख पुलिस और लोग भी हैरान हो गए। दरअसल, पुलिस ने नदी में शराब माफियाओं द्वारा छुपाकर रखी अवैध शराब को बरामद किया है। यह पूरा मामला कोशिला गांव के समीप स्थित नदी का है। मामले में जानकारी देते हुए मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ने बताया कि कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में शराब माफियाओं ने गड्ढा कर शराब छुपा कर रखी है। नदी की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।
कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में पुलिस को छानबीन करते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में क्या तलाश कर रही है। नदी में पुलिस को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने नदी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जब लोगों की नजर शराब पर पड़ी तो हैरान हो गए। नदी से जब्त शराब को थाने लाया गया जहां पर देशी और विदेशी शराब की गिनती की जा रही है।
Updated on:
24 Sep 2024, 3:17 PM IST
Published on:
24 Sep 2024, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.