घोषणापत्र में कांग्रेस ने वादा किया कि 18 से 60 साल की महिलाओं के खाते में हर महीने 2 हजार रुपये आएंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने का वादा किया है। साथ ही वादा किया कि प्रदेश में सरकार की सरकार बनने पर चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख तक निशुल्क इलाज के लिए कैश लैस बीमा योजना लागू करेगी और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को हर साल फ्री चेकअप होगा।