25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar के छात्रों को धमकाने वाले आरोपी को बंगाल पुलिस ने लिया हिरासत में, Giriraj Singh ने ममता से पूछा यह सवाल

Bihar News: : बिहार से सिलीगुड़ी परीक्षा देने गए युवकों को धमकाने वाला व्यक्ति रजत भट्टाचार्य को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, आरोपी युवक बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन का सदस्य है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Sep 2024, 8:13 PM IST

Bihar Student Beaten Video: बिहार (Bihar) से सिलीगुड़ी परीक्षा देने गए युवकों को धमकाने वाला व्यक्ति रजत भट्टाचार्य को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, आरोपी युवक बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन का सदस्य है। फिलहाल आरोपी से सिलिगुड़ी पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि बिहार के छात्र SSB की भर्ती परीक्षा देने सिलीगुड़ी गए थे। इस दौरान बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने इन छात्रों को धमकाया। बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने छात्रों से कहा कि बिहार का होकर वे लोग बंगाल में नौकरी करने आ रहे है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वारयल हुआ। वायरल वीडियो पर बिहार पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बंगाल पुलिस के सोशल मीडिया पर टैग कर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया।

सिलीगुड़ी पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

बिहार पुलिस द्वारा टैग करने के बाद बंगाल पुलिस मामले को लेकर हरकत में आ गई और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। अब सिलीगुड़ी पुलिस आरोपी व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में बिहार पुलिस की लोग तारीफ कर रहे है। 

गिरिराज सिंह ने ममता सरकार पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट बिछाया जाता है और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट हो रही है? क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं हैं? क्या ममता सरकार ने सिर्फ रेपिस्टों को बचाने का ठेका ले रखा है?

यह भी पढ़ें-Bihar में जितिया पर्व पर मौत का तांडव, 40 लोगों की डूबकर हुई मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग