राष्ट्रीय

Bihar MLC Election में AAP की एंट्री, चार सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

बिहार MLC चुनाव 2026 के लिए AAP ने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पटना, कोशी, दरभंगा और तिरहुत निर्वाचन क्षेत्रों से घोषित प्रत्याशियों के नाम लिस्ट में देखें जा सकते हैं।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
Arvind Kejriwal news
अरविंद केजरीवाल(फोटो-ANI)

AAP: बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें पटना और कोशी स्नातक के साथ दरभंगा शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। बिहार AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव की ओर से जारी सूची में चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

AAP ने इन चार उम्मीदवारों को दिया टिकट


पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. हिमांशु कुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अधिवक्ता डॉ. मैत्रेय एन. देव चुनाव लड़ेंगे। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. शंभु नाथ ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से ऋषि कुमार अग्रवाल AAP के उम्मीदवार होंगे।

देखें लिस्ट

क्रमMLC निर्वाचन क्षेत्रAAP उम्मीदवार
1पटना स्नातकडॉ. हिमांशु कुमार पटेल
2कोशी स्नातकअधिवक्ता डॉ. मैत्रेय एन. देव
3दरभंगा शिक्षकडॉ. शंभु नाथ ठाकुर
4तिरहुत स्नातकऋषि कुमार अग्रवाल

AAP ने जारी की अधिकृत उम्मीदवारों की सूची


AAP ने अपने आधिकारिक ऐलान में कहा कि 2026 बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों की सूची बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव के नाम से जारी की गई है। बिहार विधान परिषद की इन सीटों के चुनाव में AAP के उतरने से पार्टी की राज्य में चुनावी मौजूदगी का एक और विस्तार हुआ है।

बीजेपी ने भी जारी की थी लिस्ट


बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मंगलवार, 29 सितंबर को चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इससे पहले चार अन्य सीटों पर जेडीयू अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया।

Updated on:
01 Oct 2026 07:16 pm
Published on:
01 Oct 2026 06:58 pm
Also Read
View All