राष्ट्रीय

Bihar New CM: बिहार में कब बनेगी नई सरकार, चिराग पासवान ने कर दिया साफ

Bihar Politics: रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। उन्होंने मुलाकात के बाद मीडिया से भी बात की और सीएम को लेकर बयान दिया।
2 min read
• •
Nov 16, 2025
CM को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया
CM को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Bihar New CM: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद अब सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं अब सबकी नजर इस पर है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? प्रदेश में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया था।

हालांकि जेडीयू के कहना है कि सीएम नीतीश ही होंगे, लेकिन वहीं बीजेपी का कहना है कि विधायक तय करेंगे। बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने भी प्रतिक्रिया दी है। लोजपा (आर) नेता चिराग पासवान ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया है कि बिहार में नई सरकार का गठन कब किया जाएगा।

कौन होगा मुख्यमंत्री

‘बिहार का अगला सीएम कौन होगा’ इस सवाल के जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि विधासनभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर हमने जनता का आभार व्यक्त किया है। नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी होगी और 2-4 दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हमने कई बार कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, हैं और रहेंगे। 

नीतीश कुमार से की मुलाकात

बता दें कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए एनडीए के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। पटना में सीएम नीतीश कुमार से उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एकदम ठीक है और सभी चीजों को खुद ही देख रहे हैं। 

रोहिणी आचार्य को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, हम इस पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं? किसी भी परिवार में ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन यह उनका पारिवारिक मामला है।

सरकार गठन की तैयारी तेज

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश में सरकार गठन की तैयारी तेज हो गई है। इससे पहले शनिवार को एनडीए गठबंधन के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इन नेताओं में लोजपा (आर) के नेता चिराग पासवान भी शामिल हैं। 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर क्या बोले चिराग

प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “यह जल्द ही हो जाएगा। चर्चाएँ चल रही हैं। सरकार के खाके पर स्पष्टता आ जाएगी। मुझे लगता है कि आज रात तक, मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूँगा और आज या कल तक खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। यह हो जाएगा।"

Updated on:
16 Nov 2025 04:57 pm
Published on:
16 Nov 2025 03:06 pm
Also Read
View All
दिल्ली में प्रदर्शन के बाद नेहा बोरा को 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का आदेश, नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष

महाराष्ट्र में कानून किसका चलता है सरकार का या किसी गैंग? टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद विपक्ष के निशाने पर सीएम देवेंद्र

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video

मस्क या अंबानी, किसका इंटरनेट चुनेगी जनता? शशि थरूर ने कीमत को लेकर कही बड़ी बात

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अंकिता भंडारी केस का किया जिक्र