राष्ट्रीय

Bihar News: दिवाली में खपाने के लिए लहसुन के बोरे में लाई गई शराब, उत्पाद विभाग ने बरामद की बड़ी खेप

दिवाली आने वाली है, इस बीच अच्छी कमाई करने के लिए बिहार में शराब तस्कर शराब की बिक्री के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बेगूसराय में उत्पाद विभाग ने एक लहसुन से भरे ट्रक के बीच में 200 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। छापेमारी से पहले ही तस्कर फरार हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2022, 4:55 PM IST
Excise department recovered liquor brought hidden amongst garlic sacks in Begusarai, smugglers absconding
Excise department recovered liquor brought hidden amongst garlic sacks in Begusarai, smugglers absconding

त्योहारों का सीजन चल रहा है, इस बीच उत्पाद विभाग को बिहार के बेगूसराय में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में शराबबंदी के बीच दिवाली में खपाने के लिए ट्रक पर लहसुन के बोरे के बीच छिपा कर लाई गई शराब की बड़ी खेप को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा है। हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गए। बिहार में शराब तस्करों की धड़पकड़ के लिए अभियान चल रहा है। उत्पाद अधीक्षक कुमार ने बताया कि तस्करों के धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कैथ गांव के खेत में शराब से लोड ट्रक लाया गया है। इस सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की जहां से नागालैंड नंबर के ट्रक पर लोड शराब को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक में लहसुन के बीच भारी मात्रा में शराब की खेप लाई गई थी। उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ट्रक खराब था और शराब के कार्टन लहसुन के बोरे के बीच में छिपाकर रखे गए थे। खेत में कई जगह पर कार्टन बिखरे हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस जेसीबी के सहारे ट्रक को खींचकर उत्पाद विभाग थाना में ले आई। उत्पाद विभाग की टीम ने इस लहसुन से लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। कहा जा रहा है कि करीब 200 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: दिल्ली से कोलकाता जा रही ट्रेन में बंदूक की नोक पर यात्रियों से लूट पाट, दुरंतो एक्सप्रेस की घटना

Published on:
Also Read
View All
अमेरिका में काम कर रहे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, IBM के एक फैसले से नौकरी छोड़ने की आई नौबत

संसद के विशेष सत्र पर सियासी घमासान, कांग्रेस लेफ्ट सहित कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार की मंशा और प्रक्रिया पर उठाए सवाल

हैदराबाद के रेस्तरां में कांग्रेस-बीआरएस कार्यकर्ताओं में झड़प, कई नेता हिरासत में, जानें क्या है मामला

महिला आरक्षण बिल को पास कराने की तैयारी में सरकार! संसद सत्र से पहले शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक

संविधान दिवस पर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, ज्ञानेश कुमार को संविधान की प्रति देने पहुंचा कांग्रेस सेवा दल