राष्ट्रीय

‘लालू परिवार भ्रष्टाचार का प्रतीक’: नित्यानंद राय का राहुल-तेजस्वी पर तीखा हमला, वोटर अधिकार यात्रा को बताया नौटंकी

Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद नेता तेजस्वी यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।
2 min read
Sep 01, 2025
Feature image
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनीति पारा चढ़ता रहा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर की गई उनकी टिप्पणियों को लेकर तीखा हमला बोला। तेजस्वी के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नैतिक भ्रष्टाचार का पिता कहने पर राय ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू परिवार को नैतिकता पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास चारा घोटाला, तार घोटाला, दूध घोटाला और नौकरी घोटाले से भरा है, वे नैतिक भ्रष्टाचार पर व्याख्यान नहीं दे सकते। बिहार ही नहीं, पूरे देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक लालू परिवार है।

वोटर अधिकार यात्रा को बताया नौटंकी

नित्यानंद राय ने वोटर अधिकार यात्रा को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद केवल अपशब्दों का इस्तेमाल, घुसपैठियों को संरक्षण देना, बिहारियों की पहचान और सम्मान से खिलवाड़ करना और बिहार के लोगों को बदनाम करना था। देश ने देखा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूजनीय मां का अपमान किया गया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को याद रखना चाहिए कि यह बिहार है, यहां राष्ट्रविरोधी ताकतों को कभी संरक्षण नहीं मिलेगा।

संविधान पर पाखंड का आरोप

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राय ने कहा कि जो लोग आज संविधान की बात करते हैं, उन्होंने इसका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को चुनावों में हराया गया और बार-बार अपमानित किया गया। ऐसे लोग लोकतंत्र की भूमि पर आकर संविधान बचाने की बात करें, यह सबसे बड़ा पाखंड है।

तेजस्वी पर धार्मिक टिप्पणी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने आरजेडी नेता तेजस्वी पर धार्मिक उपमा के जरिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी भगवान कृष्ण का नाम लेते हैं, लेकिन उनके कर्म कृष्ण के दिखाए मार्ग के विपरीत हैं। जहां कृष्ण ने अपने अत्याचारी मामा कंस का नाश किया, वहीं तेजस्वी घोटालों और भ्रष्टाचार को संरक्षण देते हैं।

यात्रा के दौरान अराजकता का आरोप

नित्यानंद राय ने दावा किया कि यात्रा के दौरान राजद और कांग्रेस समर्थकों ने आपराधिक गतिविधियां कीं। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा में दर्जनों लोगों की मोटरसाइकिलें लूटी गईं। अगर ये लोग बिहार में सरकार बनाते हैं, तो आज बाइक छीन रहे हैं, कल आपके घर, जमीन और दुकान छीन लेंगे।

Updated on:
01 Sept 2025 07:38 pm
Published on:
01 Sept 2025 07:38 pm