
IMD issues Heavy Rain Alert
मानसून (Monsoon) के असर से पूरे देश में बारिश हो रही है। कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश देखने को मिल रही है, तो कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। बारिश की वजह से मौसम भी सुहावना हुआ है। हालांकि कुछ राज्यों में इतनी बारिश हो रही है कि बाढ़ आ गई है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 9, 10, 11 और 12 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
उत्तरपश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 9, 10, 11 और 12 अगस्त को राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
दक्षिण भारत में मानसून जमकर बरस रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 9, 10, 11 और 12 अगस्त को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, माहे, यनम, कराईकल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और रायलसीमा में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
उत्तरपश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 9, 10, 11 और 12 अगस्त को राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।
उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून तेज़ हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 9, 10, 11 और 12 अगस्त को मिज़ोरम, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
पश्चिम भारत में भी मानसून की रफ्तार बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग ने 9, 10, 11 और 12 अगस्त को महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।
Updated on:
08 Aug 2026 10:45 pm
Published on:
08 Aug 2026 10:45 pm
