राष्ट्रीय

सुलझ गया अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद? JDU महासचिव बोले- बड़े नेताओं ने सब ठीक कर दिया, अब टिप्पणी का कोई मतलब नहीं

Bihar Politics: JDU महासचिव श्याम रजक ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद को खत्म बताते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मामला सुलझा दिया है। MLC चुनाव को लेकर उन्होंने नीरज कुमार और नवल किशोर यादव की जीत का दावा किया। इसके अलावा तेजस्वी यादव के प्रस्तावित लोक भवन मार्च पर भी उन्होंने तंज कसा।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
JDU's internal infighting
JDU के नेता अंनत सिंह और नीरज कुमार (फोटो-ANI)

Shyam Rajak: जनता दल यूनाइटेड के भीतर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार के बीच चल रही बयानबाजी अब खत्म होती दिख रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मामले को सुलझा लिया है और अब इस मुद्दे का पूरी तरह पटाक्षेप हो चुका है। इसके अलावा, उन्होंने विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत का दावा किया और तेजस्वी यादव के आगामी मार्च पर तंज कसा।

शीर्ष नेतृत्व ने सुलझाया मामला, अब बयानबाजी बेमानी- श्याम रजक

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच हुई तनातनी और बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम रजक ने कहा, "देखिए, सारे मामले का अब पटाक्षेप हो चुका है। हमारे बड़े नेताओं ने उन सभी चीजों को आपस में बैठकर सुलझा दिया है। जब नेतृत्व ने मामला हल कर दिया है, तो अब उस पर किसी भी तरह की बात करना या टिप्पणी करना पूरी तरह बेमानी है, इसका कोई अर्थ नहीं रह गया है।"

एनडीए उम्मीदवारों की जीत का किया दावा

विधान परिषद चुनाव के लिए हुए नामांकन पर श्याम रजक ने कहा कि आज का नामांकन इस बात का साफ संदेश है कि 23 तारीख को होने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह से उम्मीदवारों पर है। उन्होंने कहा, "मतदाताओं ने दोनों नेताओं को जिताने के लिए कमर कस ली है और लोग बस 23 तारीख का इंतजार कर रहे हैं। उस दिन जनता अपना पूरा समर्थन देगी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव और स्नातक क्षेत्र से नीरज कुमार की भारी मतों से जीत होगी, इसमें कोई दो राय नहीं है।"

तेजस्वी के 8 अक्टूबर के लोक भवन मार्च पर साधा निशाना

इसके साथ ही श्याम रजक ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा 8 अक्टूबर के लिए प्रस्तावित लोक भवन मार्च पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास करने के लिए कोई असली काम नहीं है, तो कुछ तो काम होना चाहिए। दिनभर बैठकर खाने से उनका वजन बढ़ रहा है, ऐसे में उन्हें थोड़ी कसरत करनी चाहिए। श्याम रजक ने कहा कि तेजस्वी यादव सड़क पर पैदल चलकर मार्च को एक एक्सरसाइज की तरह लें, इससे उनका स्वास्थ्य सुधरेगा और जो बीमारियां उन्हें लग रही हैं, उससे राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की राजनीति का एकमात्र मकसद अपने परिवार को मजबूत करना और भ्रष्टाचार को ढाल देना है, लेकिन बिहार की जनता उन्हें नकार चुकी है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

मणि शंकर अय्यर के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

पड़ोसी देशों और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए श्याम रजक ने कहा कि अय्यर को यह समझने की जरूरत है कि आतंकवादी सीमा पार से भारत में घुसपैठ करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की जाती, तो क्या हमें हाथ जोड़कर यह कहना चाहिए कि हमारे देश में आओ, लोगों को मारो, हमारी जमीन पर कब्ज़ा करो और हम बाहें फैलाकर तुम्हारा स्वागत करेंगे?

Updated on:
06 Oct 2026 10:16 am
Published on:
06 Oct 2026 10:16 am
Also Read
View All
विपक्षी सांसद हिरासत में, पुलिस बस से सागरिका घोष ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- ड्राइवर को भी नहीं पता कहां ले जा रहे

INDIA Bloc Protest: अमरिंदर राजा वड़िंग का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, बोले- ‘अनियमितता साबित हुई, केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो’

तमिलनाडु की कानून व्यवस्था पर DMK का निशाना, मौजूदा सरकार पर लगाए अलोकतांत्रिक होने के आरोप

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

INDIA Bloc Protest: CEC पर INDIA ब्लॉक का घेराव: पवन खेड़ा बोले- आरोप चुनाव आयोग पर लगते हैं, तो सफाई बीजेपी क्यों देती है?