राष्ट्रीय

Rajya sabha Election: बिहार में हो गया खेला? कांग्रेस विधायकों के बंद आ रहे हैं फोन

Rajya sabha Election: बिहार में राज्य सभा के चुनाव के दिन कांग्रेस के तीन विधायकों का फोन बंद आ रहा है।
2 min read
Mar 16, 2026
Rajya sabha election,rajyasabha chunav,rajyasabha chunav 2026,
बिहार की 5 राज्य सभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है (Photo-IANS)

Rajya sabha Election: बिहार की पांच राज्य सभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। इसी बीच मतदान के दौरान कांग्रेस के विधायक के तीन विधायक शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि इन विधायकों के फोन बंद आ रहे हैं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं महागठबंधन को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजद का भी एक विधायक अभी वोट डालने नहीं पहुंचा है। उसका भी इंतजार किया जा रहा है। 

विधायकों का फोन आ रहा बंद

राज्य सभा चुनाव में वोटिंग के दौरान के कांग्रेस के तीन विधायक शामिल नहीं हुए, उनमें फारबिसगंज, मनिहारी और वाल्मीकिनगर के विधायक है। इन विधायकों का फोन भी बंद आ रहा है। ये तीनों विधायक सुबह तक होटल भी नहीं पहुंचे थे। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

अपने विधायकों के फोन बंद आने के बाद कांग्रेस ने एनडीए पर ऑफर देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान ने कहा कि एनडीए की तरफ से उन्हें लगातार ऑफर दिए जा रहे हैं। यहीं कारण है कि विधायकों का फोन बंद आ रहा है। रहमान ने आगे कहा कि उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, इस कारण उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

NDA के 110 विधायकों ने डाला वोट

वहीं अब तक एनडीए के 110 विधायकों ने वोट डाल दिए हैं। दरअसल, बीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को वोट कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं को 10-10 विधायकों का वोट कराने को कहा है। 

पांचवीं सीट के लिए रोमांचक मुकाबला

बिहार की पांच राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें से चार सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए दोनों ही गठबंधन के पास बहुमत नहीं है। वहीं AIMIM के पांच विधायकों ने राजद प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

Updated on:
16 Mar 2026 12:30 pm
Published on:
16 Mar 2026 11:38 am