राष्ट्रीय

बिहार में निष्पक्ष चुनाव पर संकट, चुनाव आयोग के जवाबों ने खोली पोल

Bihar SIR: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग का काम साफ-सुथरी वोटर लिस्ट तैयार करना है, निष्पक्ष चुनाव करवाना है। लेकिन वो 'वोट चोरी' में BJP का साथ दे रहा है।

2 min read
Aug 30, 2025
बिहार एसआईआर के खिलाफ विपक्ष दलों का विरोध प्रदर्शन (Photo-IANS)

Bihar SIR: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगए है। कांग्रेस ने दावा किया RTI के तहत बिहार SIR को लेकर कुछ सवाल पूछे है। लेकिन चुनाव आयोग ठीक से जवाब नहीं दे सका। कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, चुनाव आयोग का काम साफ-सुथरी वोटर लिस्ट तैयार करना है, निष्पक्ष चुनाव करवाना है। लेकिन वो 'वोट चोरी' में BJP का साथ दे रहा है, सबूतों को ठिकाने लगा रहा है- देश से सच्चाई छिपा रहा है।

ये भी पढ़ें

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में 9 साल बाद आया फैसला, तीन लोग दोषी करार

विपक्ष ने चुनाव आयोग से तीन सवाल पूछे

वीडियो में एक शख्स कहता है कि बिहार में SIR फैसला कितना बेसरपैर का है। इसकी पोलपट्टी खुल गई है। एक RTI में चुनाव आयोग से SIR से जुड़े सवाल पूछे गए। चुनाव आयोग के जवाब सुनकर आपके भी तोते उड़ जाएंगे।

पहला सवाल : बिहार SIR निर्णय को चुनाव आयोग ने कैसे मंजूरी दी? इसके पीछे क्या प्रक्रिया थी?

चुनाव आयोग का जवाब: कुछ तो होगा हमें नहीं पता। क्योंकि इसकी कोई फाइल मौजूद नहीं है।

दूसरा सवाल : SIR करवाने के लिए आपने न्यायलय को किसी स्वतंत्र मूल्यांकन का हवाला दिया था? वो दिखा दीजिए।

चुनाव आयोग का जवाब : हमारे पास नहीं है। हमारे पास उसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं है।

तीसरा सवाल : चलिए बिहार में 2003 वाले पुनरीक्षण के आदेश की कॉपी ही दे दीजिए।

चुनाव आयोग का जवाब : वह तो नहीं है, यह तो मस्त 2025 वाला आदेश आखिर चल क्या रहा है?

क्या गड़बड़ी है जो छिपा रहे हो?

न किसी तरह की पारदर्शिता न कोई जिम्मेदारी। पहले तो भारी बयानबाजी हो रही थी। फिर वहीं जानकारी आरटीआई में देने में क्या दिक्कत है। और अगर सच में कोई मूल्यांकन कोइ स्टडी, कोई रिकॉर्ड नहीं है तो यह निर्णय किस आधार पर लिया गया। क्या गड़बड़ी है जो छिपा रहे हो?

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी का हुआ हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे से स्वागत, वहीं बीजेपी सांसद ने कहा- गुजरात में घुसने नहीं देंगे

Published on:
30 Aug 2025 07:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर