
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फोटो-IANS)
PM Modi Appeal To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे देश के लोगों से अपील की। उन्होंने लोगों से फिलहाल सोना खरीदने से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और विदेशी सामानों पर निर्भरता घटाने को कहा। पीएम मोदी का कहना है कि दुनिया जिस तरह के संकट से गुजर रही है, उसमें हर नागरिक की छोटी बचत भी देश के लिए बड़ी मदद बन सकती है। सोमवार को गुजरात के वड़ोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय सिर्फ सरकार के प्रयासों का नहीं, बल्कि पूरे देश के सामूहिक सहयोग का है। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में इस वक्त अच्छे हालात नहीं हैं। पहले कोरोना महामारी आई, फिर आर्थिक संकट बढ़ा और अब मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव पूरी दुनिया पर असर डाल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत भी इन हालात से पूरी तरह अलग नहीं रह सकता। खास तौर पर तेल बाजार पर पड़ रहे असर को लेकर पीएम चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस इलाके से दुनिया को बड़े पैमाने पर कच्चा तेल मिलता है, वहीं इस समय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आने वाले समय में तेल की कीमतों और सप्लाई दोनों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक सभी को अपने स्तर पर कुछ जिम्मेदार फैसले लेने चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अगर जरूरत न हो तो पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें। छोटी दूरी के लिए पैदल चलें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें या गाड़ी शेयर करके जाएं। सोने की खरीदारी को लेकर भी प्रधानमंत्री ने लोगों को इससे बचने की सलाह दी।
इससे पहले रविवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान भी पीएम मोदी ने इसी तरह की अपील की थी। उन्होंने विदेश यात्रा कम करने, आयातित सामानों का उपयोग घटाने और देश के संसाधनों को बचाने की बात कही थी। 24 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री की यह दूसरी अपील है। हालांकि पीएम मोदी के इस अपील पर राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने तंज भी कसा है और इस सरकार की विफलता बताया है।
Updated on:
11 May 2026 09:23 pm
Published on:
11 May 2026 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
