राष्ट्रीय

ना दिल्ली, ना गुजरात! इस राज्य में चलती है सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन, महाराष्ट्र को पछाड़ बना नंबर 1, देखें लिस्ट

देश भर में 150 से ज़्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों में अब 14-14 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। वहीं महाराष्ट्र से 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।
2 min read
Oct 03, 2025
Bikaner-Delhi Vande Bharat
इस राज्य में चलती है सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन (Photo - ANI)

Vande Bharat train: वंदे भारत एक्सप्रेस ने भारतीय रेल का चेहरा बादल के रख दिया है। 2019 में शुरू हुई यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन न केवल दो शहरों के बीच यात्रा का समय घटा रही हैं, बल्कि उनके बीच कनेक्टिविटी को भी बेहतर बना रही हैं। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित ये ट्रेनें आज पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं और यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें दिल्ली या गुजरात में नहीं, बल्किबिहार जैसे राज्यों में दौड़ रही हैं?

इन राज्यों में चलती हैं सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें

वर्तमान में, देश भर में 150 से ज़्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। हालही में बिहार, महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर, उत्तर प्रदेश के साथ सबसे ज़्यादा वंदे भारत ट्रेनें चलाने वाला अग्रणी राज्य बन गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों में अब 14-14 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। वहीं महाराष्ट्र से 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। आइए एक नज़र डालते हैं बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर।

बिहार में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें

  1. 22349/50 – पटना–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. 22347/48 – पटना–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. 22233/34 – न्यू जलपाईगुड़ी–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. 22345/46 – पटना–गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. 20887/20888 – रांची–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. 22599/22500 – देवघर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  7. 22301/22302 – हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  8. 22303/04 – हावड़ा–गया वंदे भारत एक्सप्रेस
  9. 22309/10 – हावड़ा–भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  10. 20983/84 – टाटानगर–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
  11. 21893/94 – टाटानगर–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
  12. 21895/96 – टाटानगर–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
  13. 26501/02 – पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  14. 26301/26302 – जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

उत्तर प्रदेश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें

  1. 22435/22436 – वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. 20171/20172 – रानी कमलापति–निज़ामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. 22457/22458 – आनंद विहार टर्मिनल–देहरादून–आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. 22549/22550 – गोरखपुर–प्रयागराज–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. 22415/22416 – वाराणसी–नई दिल्ली–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. 22425/22426 – अयोध्या–आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस
  7. 22345/22346 – पटना–गोमतीनगर–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
  8. 20887/20888 – रांची–बनारस–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
  9. 22545/22546 – लखनऊ–देहरादून–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस
  10. 22490/22489 – मेरठ सिटी–लखनऊ–मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
  11. 20981/20982 – उदयपुर–आगरा कैंट–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  12. 22500/22499 – वाराणसी–देवघर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  13. 20176/20175 – आगरा कैंट–बनारस–आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  14. 26502/26501 – गोरखपुर–पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

महाराष्ट्र में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें

  1. 20901/20902 – मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. 20825/20826 – बिलासपुर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. 22223/22224 – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. 22225/22226 – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. 20911/20912 – इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. 22229/22230 – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल–मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  7. 20705/20706 – जलना–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस
  8. 22961/22962 – मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
  9. 20673/20674 – SCSM टर्मिनल कोल्हापुर–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
  10. 20101/20102 – नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
  11. 20669/20670 – हुबली–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
  12. 26101/26102 – अजनी–पुणे–अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस
Updated on:
03 Oct 2025 10:16 am
Published on:
03 Oct 2025 10:16 am
Also Read
View All
IAS बन सकते हैं, तो MLA-MP क्यों नहीं? रेवंत रेड्डी ने चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की उठाई मांग

‘प्रह्लाद जोशी सिर्फ अंतरिम शिक्षा मंत्री’, संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए होंगे बेस्ट

DCW New Chief: स्वाति मालीवाल के 2 साल बाद दिल्ली महिला आयोग को मिली नई अध्यक्ष; लता गुप्ता संभालेंगी कमान, 5 नए सदस्य भी नियुक्त

धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, जानिए उनके सामने कौन-सी हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां

Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक