राष्ट्रीय

Bihar Weather Forecast Today. बिहार में एक बार फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Forecast Today. अगले 24 घंटों के उत्तर बिहार के जिलों में मेघ गर्जन जबकि पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में अतिभारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राज्य के ज्यादातर इलाकों में 30 से 60 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलेंगी।

2 min read
Oct 03, 2021
bihar weather news updates forecast today 03 10 2021

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में पिछले तीन दिनों से मानसून सक्रिय दिख रहा है। इसके चलते राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पटना और इसके आसपास क्षेत्रों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ भारी बारिश के भी आसार हैं। वहीं अगले 24 घंटों के उत्तर बिहार के जिलों में मेघ गर्जन जबकि पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में अतिभारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 36 घंटों तक 30 से 60 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलेंगी। राजधानी पटना सहित मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ, इसके चलते विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

15 अक्टूबर तक सक्रिया रहेगा मानसून

बता दें कि गुलाब तूफान के चलते राज्य में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। जानकारी के मुताबिक राज्य में इस बार मानसून 15 अक्टूबर तक सक्रिय बना रहेगा। बता दें कि राज्य में आमतौर पर मानसून सितंबर में कमजोर पड़ जाता है। अगर राज्य में बीते दिन के मौसम की बात करें तो कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई। वहीं तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

बीते दिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बैरिया में सर्वाधिक 233.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बिहार में सर्वाधिक तापमान राजधानी पटना में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, चंपारण, नवादा, वैशाली और बक्‍सर में भी कल तेज बारिश हुई।

Published on:
03 Oct 2021 11:26 am
Also Read
View All