कटवाल ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों का भी जिक्र किया, जिनमें कहा जा रहा है कि दिल्ली में राजनीतिक प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले लोगों को 6,000 से 10,000 रुपये तक दिए जा रहे हैं और उन्हें काले कोट पहनने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इन दावों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। अगर ये दावे सच साबित होते हैं, तो इससे राजनीतिक नैतिकता और जनता के भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने कहा, जनता का समर्थन लोगों के भरोसे से मिलता है, न कि पैसे की ताकत से।" उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस पर जवाब मांगा।