18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगरूर में भीषण सड़क हादसा, लहरागागा-जाखल रोड पर 8 मजदूरों को कार ने रौंदा

पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है और कई मजदूर घायल हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Punjab Road Accident news

AI Image-(ChatGpt)

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लहरागागा-जाखल रोड पर गांव चोटियां के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को लहरागागा और सुनाम के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय सड़क किनारे मनरेगा के तहत करीब 23 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। इसी दौरान एक बेकाबू कार मजदूरों को कुचलती हुई निकल गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मजदूरों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में अब तक पांच शव मिले- एसपी

संगरूर के एसपी पलविंदर सिंह चिम्मा के मुताबिक लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों के साथ गंभीर हादसा हुआ है। अब तक कई शव मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं, अस्पताल से भी कुछ लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिसकी पुलिस पुष्टि कर रही है। एसपी ने बताया कि मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए गांव के लोगों से भी सहयोग मांगा गया है, ताकि मृतकों की पहचान सहित जरूरी जानकारियां मिल सकें।