इन जिलों में रेड अलर्ट जारी मौसम विभाग का कहना है कि आज बिहार में वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, बेगूसराय और अररिया में अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को विभाग ने अधिक सावधान रहने की अपील की है। वहीं राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय, समस्तीपुर, खगडिय़ा और सहरसा के लिए भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कल भी राज्य में मौसम का यही हाल रहेगा।
बीते दिन बिहार का मौसम अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में 35-45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों से भारी बारिश और वज्रपाल की खबरें भी आईं। वहीं, अगले 24 घंटे 20 से 30 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र गुरुवार को उत्तर पश्चिम झारखंड और बिहार के आसपास के क्षेत्रों में स्थित था, जो अब दक्षिणी पश्चिम हिस्से में स्थित है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आएगी।
गौरतलब है कि बीते दिन बिहार में सबसे अधिक तापमान भागलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गया में 30.4 और राजधानी पटना में तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में हो रही बारिश के किसानों के चेहरे पर खुशी है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।