राष्ट्रीय

Moga Police Station Blast: मोगा पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके पर मान सरकार पर बीजेपी और कांग्रेस ने साधा निशाना

Punjab Police Station Blast: पंजाब के मोगा में थाने के बाहर ब्लास्ट मामले में मान सरकार घिरती हुई दिख रही है। बीजेपी और कांग्रेस ने आप सरकार पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
punjab congress
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (फोटो - ANI)

Moga Police Station Blast:पंजाब के मोगा सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री बिट्टू

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मोगा सदर पुलिस स्टेशन में हुआ विस्फोट पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पहले से ही शक था कि पंजाब में कुछ ताकतें शांति भंग करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। आज यह शक यकीन में बदल गया है।

बिट्टू ने आगे लिखा कि मैं हमेशा कहता हूं कि आग लगाने वाले सिर्फ एक चिंगारी लगाकर निकल जाते हैं, लेकिन उसके बाद में जो डर और अशांति का माहौल बनता है, उसका पूरा बोझ पंजाब और पंजाबियों को उठाना पड़ता है। इसका नुकसान किसी और को नहीं बल्कि पंजाब को ही होता है।

'पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम पंजाबी खुद का क्या?'

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जब पुलिस थाने ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम पंजाबी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रचार और बड़े-बड़े दावों के बजाय यह जवाब देना चाहिए कि पंजाब में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हो रहे हैं। पंजाब की जनता बहाने नहीं बल्कि जवाबदेही चाहती है।
उन्होंने कहा कि यह घटना भगवंत मान सरकार के तहत कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने की कहानी बताती है।

समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव

पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए चुनाव फरवरी 2027 में होने की उम्मीद है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का पांच साल का कार्यकाल तब तक पूरा होगा। हालांकि, नवंबर 2026 में समय से पहले चुनाव कराए जाने की भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, नवंबर या दिसंबर 2026 में चुनाव कराए जाने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
09 Jul 2026 01:49 pm
Published on:
09 Jul 2026 01:49 pm