
IAS अधिकारियों का तबादला। (फोटो- Patrika)
Home Ministry Notification: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज अचानक 61 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और संघ शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर के इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में गृह मंत्रालय से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह रिशफल प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए किया गया है। लंबे समय से कुछ जगहों पर अधिकारी तैनात थे, अब अनुभवी हाथों को जहां जरूरत है वहां भेजा जा रहा है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इससे यूनियन टेरिटरीज में विकास के काम तेज होंगे और कानून व्यवस्था भी बेहतर रहेगी।
दिल्ली में सबसे ज्यादा असर पड़ा है। यहां कई सीनियर आईएएस और आईपीएस को बाहर भेजा गया या अंदर लाया गया। जम्मू-कश्मीर से भी कुछ अधिकारियों को शिफ्ट किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि 7-8 अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर से बाहर किया गया, जबकि कुछ नए चेहरे वहां भेजे गए।
इस बार की लिस्ट में महिला अधिकारियों का खासा ध्यान रखा गया। कई महिला आईएएस और आईपीएस को संवेदनशील पदों पर पोस्टिंग दी गई है। खासकर पुदुचेरी, अंडमान निकोबार और गोवा जैसे छोटे यूटीन में उन्हें बड़ी भूमिका सौंपी गई।
2021 बैच की आईएएस अधिकारी ममता यादव को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर भेज दिया गया है। वहीं, 2023 बैच की आईएएस अधिकारी स्वाति शीमर को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली बुलाया गया है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सुरक्षा और विकास दोनों को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े नामों को शिफ्ट किया गया। 1990 के बैच के कुछ सीनियर आईएएस को दिल्ली या अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर लाया गया। वहीं युवा अधिकारी मैदानी स्तर पर तैनात किए गए हैं।
मंत्रालय ने साफ कहा है कि यह तबादला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में और छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि कुछ पोस्टिंग्स अभी भी खाली हैं। यह रिशफल पूरे प्रशासनिक तंत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
Updated on:
09 Jul 2026 04:10 pm
Published on:
09 Jul 2026 04:00 pm
