
मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथ से राज्य निकल गया था। इसके बाद पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले वहां नए साथी की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन अब यह खोज खत्म होने जा रही है। राज्य में BJP को नया साथी मिल गया है। भाजपा यहां पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी JDS (जनता दल सेक्युलर) के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस बात की पुष्टी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की। हालांकि अभी तक JDS की तरफ से अभी तक इस बात को लेकर किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है।
2019 में जीती थी 28 में से 25 सीटें
बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा कर्नाटक की 28 में से 25 लोकसभा की सीटें जीतने में कामयाब हो गई थी। इस चुनाव में भाजपा को 25 कांग्रेस को 1, JDS को 1 और निर्दलीय को 1 सीट मिली थी। लोकसभा चुनाव में विपक्ष को हाशिए पर ढकेलने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में खुद हाशिए पर चली गई थी। 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा दहाई में सिमट गई।
पहले भी भाजपा के साथ गठबंधन कर चुके हैं देवगौड़ा
विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना कर चुकी पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की पार्टी इससे पहले भी भाजपा से गठबंधन कर चुकी है। 2006 में JDS और भाजपा का गठबंधन हुआ था। और देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद JDS ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया लेकिन ये सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई थी।
ये भी पढ़ें: Tripura में BJP के पहले मुस्लिम विधायक बनें तफजल हुसैन, मुसलमानों पर चला PM मोदी का जादू