29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tripura में BJP के पहले मुस्लिम विधायक बनें तफजल हुसैन, मुसलमानों पर चला PM मोदी का जादू

Tripura Assembly by-election: त्रिपुरा में मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में उस वक्त भाजपा को 32 सीटें मिली थी। लेकिन उस वक्त पार्टी ने किसी भी मुसलमान को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 8 Sep 2023, 2:48 PM IST

 Tafazal Hussain BJP first Muslim Tripura MLA PM Modi magic on Muslim

त्रिपुरा की धानपुर और बॉक्सानगर सीट पर 5 सितंबर को हुए उपचुनाव का आज परिणाम घोषित कर दिया गया। दोनों ही सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है। बॉक्सानगर के माकपा विधायक समसुल हक के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। बॉक्सानगर सीट से तफजल हुसैन भाजपा के त्रिपुरा सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के पहले मुस्लिम विधायक बने हैं।

त्रिपुरा में भाजपा के पहले मुस्लिम विधायक बने तफजल हुसैन

त्रिपुरा में मार्च 2023 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में उस वक्त भाजपा को 32 सीटें मिली थी। पार्टी ने लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाई। लेकिन उस वक्त भाजपा ने किसी भी मुसलमान को अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था। लेकिन बॉक्सानगर के माकपा विधायक समसुल हक के निधन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में भाजपा ने मुस्लिम बहुल इस सीट से मुसलमान को अपना उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

इस जीत के साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 33 हो गयी है। विधानसभा में उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) का एक विधायक है। विपक्षी टिपरा मोथा के 13, माकपा के 10 और कांग्रेस के तीन विधायक हैं।


त्रिपुरा की दोनों सीटों पर हुआ भाजपा का कब्जा

त्रिपुरा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया धनपुर सीट से भाजपा की बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। वहीं, उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी माकपा के कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले। माकपा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

बता दें इस उपचुनाव में प्रदेश की दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसके साथ ही यह बात भी साफ हो गई है कि नॉर्थ ईस्ट में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का जादू अल्पसंख्यकों के सर चढ़ कर बोल रहा है।

ये भी पढ़ें: Bypolls Result 2023 : त्रिपुरा में दोनों सीटों पर BJP ने फहराया परचम, जानिए 7 सीटों का हाल