राष्ट्रीय

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 60 उम्मीदवार घोषित, जानिए भाजपा ने किसे कहां से दिया टिकट?

Assembly Election: भाजपा ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान आज कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2023, 4:29 PM IST
 BJP announced candidates for MP and Chhattisgarh


मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान अब कभी भी हो सकता। इन सभी राज्यों के सरकारों का कार्यकाल नवंबर से दिसंबर के महीने में पूरा होने वाला है। ऐसे में भाजपा ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान आज कर दिया है। पार्टी किसी भी हालत में इन 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को जीतना चाहती है।


मध्य प्रदेश के 39 उम्मीदवारों का ऐलान

230 सीटों वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने आज पहले फेज में 39 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बता दें भाजपा पिछले करीब दो दशक से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। हालांकि 2018 में कमलनाथ के लीडरशिप में कांग्रेस ने राज्य में 15 महीने के लिए सरकार बना ली थी। लेकिन आपसी मतभेद के कारण ये सरकार ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और राज्य में फिर से भाजपा ने सिंधिया के सहयोग से सरकार बना ली।


छत्तीसगढ़ में सांसद को बनाया प्रत्याशी

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में 15 साल से राज्य की सत्ता पर काबिज रमन सिंह सरकार को उखाड़ दिया था। उसके बाद से ही भाजपा इस राज्यों को फिर से जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी ने आज 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने सांसद विजय बघेल को भी प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़ें: जानिए मंच पर क्यों भीड़ गई रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा? किसे कहा- औकात में रहो

Published on:
Also Read
View All
CEC ज्ञानेश कुमार पर रिश्वत के आरोपों की फिर से होगी जांच, कांग्रेस नेता बोले- दोषी को मिले सजा

पत्नी से विवाद के बीच IPS भानू प्रताप सिंह पर कार्रवाई, खगड़िया SP पद से हटाए गए, शैलेन्द्र सिंह को मिली कमान

नरसिम्हा राव को हटवा नहीं पाए तो बागी हो गए थे अर्जुन सिंह, सोनिया से मिल कर आए और एनडी तिवारी को घोषित कर दिया अध्यक्ष

महादेव बेटिंग ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के कुछ दिन बाद बड़ी कार्रवाई

भगवंत मान पर राहुल गांधी के बयान से भड़की AAP, सौरभ भारद्वाज ने पूछा- CM योगी पर ऐसी बात क्यों नहीं कही?