30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए मंच पर क्यों भिड़ गईं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा? किसे कहा- औकात में रहो

Ravindra Jadeja wife: गुजरात के जामनगर नॉर्थ से बीजेपी विधायक क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 17 Aug 2023, 3:58 PM IST

 : Ravindra Jadeja wife Rabada, clashed with Mayor and MP

गुजरात के जामनगर नॉर्थ से बीजेपी विधायक क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शहर की मेयर और सांसद के साथ तू तू-मैं मैं करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि रिवाबा शहर में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। यहां किसी बात को लेकर वह सांसद और मेयर पर भड़क गईं। इस रिवाबा दौरान रिवाबा मेयर से कह रही हैं, 'अपनी औकात में रहे" और सांसद को कहा कि सब आपका ही किया धरा है।

आपकी वजह से सब हो रहा- रिवाबा

वहां, मौजूद लोगों ने बताया कि विधायक रिवाबा, शहर की मेयर और सांसद के बीच आज कल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन पार्टी कार्यक्रम होने के कारण तीनों को एक साथ एक ही जगह पर जाना पड़ा। बता दें रिवाबा जामनगर के लखोटा झील पर शहीद स्मारक का उद्घाटन करने पहुंची थीं।

इस दौरान रिवाबा जाडेजा मेयर की किसी बात पर भड़क गई। इस दौरान सांसद पूनम मैडम ने कुछ कहने की कोशिश की तो रिवाबा उनपर भी बरस पड़ी और कहा कि शांत रहें और ज्यादा होशियार न बनें, ये चिंगारी आप की ही लगाई हुई है। सार्वजनिक तौर पर हुई इस घटना से जामनगर बीजेपी में हड़कंप मच गया।

मेयर को कहा औकात में रहो

शहीद स्मारक के उद्घाटन के मौके पर रिवाबा और मेयर के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी। इस पर मेयर ने जब रिवाबा से कहा कि आप मेयर से तमीज से बात करो, तो रिवाबा ने उन्हें अपनी औकात में रहने की हिदायत दे दी।

इस बीच वहां मौजूद सांसद पूनम मैडम ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी रिवाबा ने कह दिया कि ये आग उन्हीं की लगाई हुई है, तो अब बुझाने का प्रयास न करें। सार्वजनिक स्तर पर एक बीजेपी विधायक का अपनी ही पार्टी की एक सांसद से खुलेआम झगड़े का वीडियो अब विरोधियों के सामने बीजेपी की किरकिरी का कारण बन रहा है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता का दावा- BJP ने अजित से कहा- CM बनना है तो शरद पवार को NDA में लाओ