राष्ट्रीय

‘बंगाल चुनाव में होगी बीजेपी की जीत’, दिलीप घोष ने जताया भरोसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नज़दीक आ गई है। चुनाव से पहले बीजेपी के दिलीप घोष ने पार्टी की जीत का भरोसा जताया है।

less than 1 minute read
Apr 21, 2026
Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Election) में 23 अप्रैल को पहले चरण की और 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। 4 मई को वोटों की गिनती होगी और यह पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी। चुनाव से पहले खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार और मेदिनीपुर से सांसद रह चुके दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने चुनाव में पार्टी की जीत का पूरा भरोसा जताया।

ये भी पढ़ें

भारतीय सेना की जासूसी के लिए पाकिस्तान ने किया सोलर-पावर्ड CCTV नेटवर्क का इस्तेमाल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

टीएमसी के जाने का समय आ गया

घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "अब टीएमसी (TMC) के जाने का समय आ गया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के हाथों में अब कुछ नहीं बचा है। उनका जाना तय है।"

बिना गुंडों के डर के लोग दे सकेंगे वोट

घोष ने आगे कहा, "वोटिंग बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती से लोगों को यह भरोसा मिला है कि वो टीएमसी के गुंडों के डर के बिना वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर सभी बूथ केंद्रीय बलों के नियंत्रण में आ जाते हैं, तो लोग बिना किसी चिंता के वोट डालने जाएंगे, क्योंकि बंगाल में पुलिस, गुंडों के साथ मिलकर लोगों को डराती-धमकाती है।"

खड़गपुर सदर सीट पर 2016 का प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे घोष

घोष खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर 2016 के अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। 2016 में इसी सीट से वह जीते थे। 2019 में लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद घोष ने यह सीट छोड़ दी थी। इस बार उनका मुकाबला टीएमसी के प्रदीप सरकार (Pradip Sarkar) से है, जो खुद 2021 की हार के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

‘वोट डालने के लिए मजबूर नहीं कर सकते’ – सुप्रीम कोर्ट
Also Read
View All