राष्ट्रीय

‘हिमाचल की जनता बाढ़ और बादल फटने की घटना से त्रस्त, CM सुक्खू Voter Adhikar Yatra में व्यस्त’, BJP ने संवेदनशीलता पर उठाए सवाल

Voter Adhikar Yatra Bihar: बीजेपी ने हिमाचल सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू के बिहार वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पर उनकी तीखी आलोचना की है। हिमाचल इस समय प्राकृतिक आपदा की जबरदस्त मार झेल रहा है।
2 min read
Aug 29, 2025
Himachal CM in Voter Adhikar Yatra
हिमाचल सीएम भी बिहार वोटर अधिकार यात्री में शामिल हुए। (Photo: IANS)

Voter Adhikar Yatra Bihar: हिमाचल प्रदेश की जनता इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रही है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu) के बिहार दौरे पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुक्खू बिहार में जारी राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी ने इसे 'शर्मनाक' बताते हुए कांग्रेस और सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरा है।

आईटी सेल प्रमुख ने एक्स पर की सीएम की​ खिंचाई

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा में नजर आ रहे थे। अमित मालवीय ने पोस्ट में लिखा, "जब हिमाचल प्रदेश भीषण बाढ़ और क्लाउडबर्स्ट की त्रासदी झेल रहा है, जहां लोगों की जिंदगियां और रोजगार दोनों तबाह हो गए हैं, तब कांग्रेस मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। वे लोगों के दुख-दर्द बांटने के बजाय राहुल गांधी के साथ बिहार में राजनीतिक नौटंकी में शामिल होना ज्यादा जरूरी समझते हैं।"

'जनता मुसीबत में लेकिन CM राहुल की रैली में हुए शामिल'

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हो रही तबाही के कारण जनता मुसीबत में फंसी है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जनता की दिक्कतों को नजरअंदाज कर राहुल गांधी के साथ चुनावी रैली में जाना सही समझा। क्या यह उचित है?"

आपदा पर CM सुक्खू जनता से कर रही झूठे वादे: BJP

इससे पहले भी भाजपा इकाई ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सवाल उठाए। बुधवार को भाजपा ने लिखा, "आपदा से निपटने के लिए मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश की हरसंभव सहायता कर रही है, लेकिन कांग्रेस की सुक्खू सरकार झूठे वादे करके जनता को गुमराह करने में ही व्यस्त है। प्राकृतिक आपदा के कारण जनता मुसीबत में है, लेकिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 'वोट चोरी' का झूठ बोलने के लिए बिहार जा रहे हैं।"

CM ने भी चुनाव आयोग और BJP पर निशाना साधा

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए बिहार के मोतिहारी पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कांग्रेस के कथित 'वोट चोरी' के आरोपों को दोहराते हुए कहा, "वोट चोरी सिर्फ अपराध नहीं, यह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। इसका जवाब देना, संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का फर्ज है।"

(स्रोत-आईएएनएस)

Updated on:
29 Aug 2025 03:43 pm
Published on:
29 Aug 2025 03:43 pm