भाजपा नेता व सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी के विदेशी दौरे की फंडिंग कौन कर रहा है? उनकी कमाई से ज्यादा खर्चे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (BJP attack Rahul Gandhi) पर जमकर हमला बोला है। भाजपा नेता व सांसद संबित पात्रा (BJP leader and MP Sambit Patra) ने कहा कि राहुल गांधी के विदेशी दौरे की फंडिंग कौन कर रहा है? वह कई बार SPG को चकमा देकर विदेश जा चुके हैं। उनकी आमदनी से ज्यादा विदेशी दौरों के खर्चे हैं। राहुल गांधी बीते 22 साल में 54 बार विदेश गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के कुछ दौरे ऑन रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कमाई 11 करोड़ है और खर्चे 60 करोड़ रुपए है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी होली खेलने के लिए इटली गए।