15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल में जीत के 8 दिन बाद भी CM की कुर्सी खाली, राहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर, भूल जाओ वायनाड

केरल में 102 सीटों की प्रचंड जीत के 8 दिन बाद भी कांग्रेस CM तय नहीं कर पाई। वायनाड में राहुल-प्रियंका के खिलाफ पोस्टर लगे, जबकि पार्टी में वेणुगोपाल-सतीशन गुटों की खींचतान तेज हो गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

May 13, 2026

प्रियंका ने बीजेपी पर पलटवार किया

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। (Photo-IANS)

Kerala CM: वायनाड में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ आधी रात को लगे पोस्टरों ने दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है। प्रचंड बहुमत के 8 दिन बाद भी मुख्यमंत्री पर सहमति न बनना कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। दरअसल, वायनाड में कांग्रेस दफ्तर के बाहर जो पोस्टर लगे हैं, उनकी भाषा ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक पोस्टर पर साफ लिखा है की 'राहुल गांधी और प्रियंका वायनाड भूल जाइए, अब यहां से जीत नहीं मिलेगी।'

राहुल और प्रियंका के खिलाफ लगे पोस्टर

वहीं, एक दूसरे पोस्टर में सीधा निशाना साधते हुए लिखा गया, 'राहुल जी, केसी आपके बैग उठाने वाले हो सकते हैं, लेकिन केरल की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।' वहीं एक और पोस्टर में लिखा था कि आरजी और पीजी, यह कोई चेतावनी नहीं है। केरल इस गलती के लिए आपको कभी माफ नहीं करेगा। इन पोस्टरों ने यह साफ संकेत दे दिया है कि स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक अब आलाकमान की धीमी निर्णय प्रक्रिया से नाराज और बेचैन हो चुके हैं।

'कांग्रेस ने बना ली 5 साल में 5 मुख्यमंत्री देने की योजना'

इसी बीच, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा केरल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। कहा जा रहा है कि जमात के दबाव में प्रियंका वाड्रा वीडी सतीशन का नाम आगे बढ़ा रही हैं, जबकि राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। कुछ लोग रमेश चेन्नीथला को आगे ला रहे हैं। कुछ लोग शशि थरूर को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा की ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में 5 मुख्यमंत्री देने की योजना बना ली है।

जीतने के 8 दिन बाद भी फैसला नहीं

केरल की जनता इस बात से परेशान है कि 140 में से 102 सीटें जीतने के बाद भी सरकार का अता-पता नहीं है। कांग्रेस विधायक दल (CLP) ने एक लाइन का प्रस्ताव पास कर गेंद आलाकमान के पाले में डाल दी है, लेकिन दिल्ली में सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को केरल कांग्रेस के कई नेता दिल्ली पहुंचे है। इनमें मुल्लापल्ली रामचंद्रन, एमएम हसन, के. सुधाकरण, वीएम सुधीरन, के. मुरलीधरन और शफी पारम्बिल शामिल थे। ये सभी नेता हाईकमान के साथ बैठकर डेडलॉक तोड़ने की कोशिश में जुटे हैं।

केसी वेणुगोपाल बनाम वीडी सतीशन

राहुल गांधी अपने करीबी केसी वेणुगोपाल को कुर्सी पर बिठाना चाहते हैं, जो फिलहाल अलाप्पुझा से सांसद हैं। वहीं, विपक्ष के नेता रहे वीडी सतीशन का दावा भी बहुत मजबूत है। इसी गुटबाजी के बीच केरल की सड़कों पर लगे पोस्टर राहुल और प्रियंका की 'सेफ सीट' माने जाने वाले वायनाड में उनकी साख पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं एक पोस्टर में लिखा था की राहुल और प्रियंका, यह चेतावनी नहीं है, इस बड़ी गलती के लिए केरल कभी माफ नहीं करेगा। ( RG and PG, this is not a warning. Keralam will never forgive you for this blu