राष्ट्रीय

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी यादव ने कहा सीएम नीतीश के बारे में तो…, लेकिन दो नकारे डिप्टी CM क्या कर रहे?

BJP leader Shot Dead in Patna: बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर अब सियासी माहौल गरमा गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 10:32 AM IST
Gun Firing
Gun Firing (file photo)

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) अब क्राइम कैपिटल (Crime Capital) बनने की ओर अग्रसर है। बीते कुछ दिनों में पटना में दनादन गोलियां चल रही हैं। आज पटना में एक बीजेपी नेता (BJP Leader) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट के रूप में हुई है। केवट को बाइक सवार बदमाशों ने चार लोगी मारी है।

मृतक रह चुके हैं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष

सुरेंद्र केवट बीजेपी किसान मोर्चा के पटना के पुनपुन इलाके के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रहे चुके थे। ग्रामीणों ने कहा कि गोली लगने के बाद केवट गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल रविदास और पूर्व मंत्री श्याम रजक पटना एम्स पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

नीतीश के स्वास्थ्य का अंदाजा सभी को

हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव ने X पर लिखा कि पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या। क्या कहे किससे कहे? NDA सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं है। गलती स्वीकार करने वाला नहीं है? सीएम के स्वास्थ्य के बारे में सबको पता है, लेकिन बीजेपी के दो-दो नकारे मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट भूंजा-डीके पार्टी का कोई बयान?

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले तेजस्वी यादव के आवास के समीप गोलीबारी हुई थी।

Updated on:
13 Jul 2025, 10:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

राजभर का अखिलेश यादव पर तंज- राम मंदिर जाते समय राहुल गांधी को भी ले जाएं, कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मांगें माफी

रंगारेड्डी जिले में ट्रक की ऑटो से टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल