बीजेपी सांसद ने कहा कि यह केवल प्राथमिक रिपोर्ट है। अभी कई तकनीकी पहलुओं की जांच बाकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि AAIB पूरी ईमानदारी से घटना के कारणों का पता लगाएगी। उन्होंनें कहा कि यह हादसा एक चेतावनी है कि भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए पूरी प्रणाली में सुधार आवश्यक है। इस पर तकनीकी स्टाफ, पायलट ट्रेनिंग, और विमान की नियमित जांच जैसे विषयों पर सरकार और एविएशन संस्थानों को गहराई से काम करना होगा।