राष्ट्रीय

अब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ा

BJP protest: प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ हुई बदसलूकी और हिंसा को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2026, 5:19 PM IST
bjp protest at Congress headquarters
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता (फोटो-ANI)

BJP Mahila Morcha: दिल्ली में इन दिनों लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले इंडिया गठबंधन का आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शन करना और फिर दिल्ली के जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन करना। इन प्रदर्शनों के जवाब में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महिला कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग की और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

राहुल और प्रियंका पर गंभीर आरोप

BJP ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। BJP ने कुछ तस्वीरों का हवाला देकर दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया। वहीं प्रियंका गांधी पर एक महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया।

इसके अलावा आरोप लगाया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मोहब्बत की दुकान में जो नफरत का सामान बेचा जा रहा है, वह अब पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है।

'शराब के नशे में थे नेताओं ने फाड़ी वर्दी'

BJP महिला मोर्चा ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को कांग्रेस का अराजकता मॉडल करार दिया। BJP का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की वर्दियां तक फाड़ दी गईं। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि खुद पुलिस अधिकारियों ने ऑन-कैमरा बयान दिया है कि प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता शराब के नशे में थे और वे जानबूझकर हिंसा फैला रहे थे।

कार्रवाई और माफी की मांग

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जुटी BJP की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस दुर्व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता, तब तक उनका यह विरोध जारी रहेगा।

Updated on:
8 Oct 2026, 5:19 PM IST
Published on: