राष्ट्रीय

सोनिया गांधी-स्मृति ईरानी की नोकझोंक पर बोली BJP सांसद रमा देवी- ‘बौखलाई हुईं आईं थी सोनिया गांधी’

'Rashtrapatni' Remark Row: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुई नोकझोंक पर बीजेपी सांसद रमा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपने नेताओं को काबू में रखने की सलाह दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2022, 5:31 PM IST
BJP MP Rama Devi on Smriti Irani and Sonia Gandhi face-off
BJP MP Rama Devi on Smriti Irani and Sonia Gandhi face-off

अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच अधीर रंजन चौधरी ने भी कहा है कि वो खुद इसको लेकर राष्ट्रपति से माफी मांगेंगे। इस मामले पर स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच सदन में नोक-झोंक तक हो गई। स्मृति ईरानी द्वारा सोनिया गांधी और उनकी पार्टी से देश की जनता व राष्ट्रपति से माफी की मांग किये जाने से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भड़क गईं। सदन में सोनिया गांधी ने रमा देवी से बात करने के दौरान स्मृति ईरानी से ये तक कह दिया कि 'मुझसे बात मत करो'। अब इस मामले पर BJP सांसद रमा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीजेपी सांसद रमा देवी ने मीडिया से बातचीत में बताया, 'सोनिया गांधी मेरे पास आईं और कहा कि इसमें मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है? इसपर स्मृति ईरानी ने जब कहा कि उन्होंने उनका नाम लिया है तो वो भड़क गईं।'

रमा देवी ने आगे बताया कि, "जब स्मृति ने कहा कि आपको पता होना चाहिए कि एक राष्ट्रपति को इस तरह की बात आपके नेता ने कहा, आप उससे पूछिए न जिसे आपने अपना नेता चुना है। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि मैं आपसे बात नहीं कर रही तब स्मृति ईरानी ने कहा कि आप आईं है रमा जी से पूछने, तो मैं क्यों नहीं बोलूँगी और फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।'

रमा देवी ने आगे कहा कि 'ये बात सोनिया गांधी ने गुस्से में कही थी जोकि उन्हें नहीं बोलनी चाहिए था। उन्हें अपने नेता से इस बारे में पूछना चाहिए था कि कैसे उन्होंने राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहा, वो भी एक बार नहीं दो बार कहा उसके बावजूद आप यहाँ पूछने आई हैं।'

रमा देवी ने ये भी कहा कि स्मृति ईरानी गुस्से में नहीं थी, लेकिन सोनिया गांधी गुस्से में थी जो सदन से बाहर जा रही थीं, लेकिन फिर वहाँ से लौट कर आई थीं। उन्होंने कहा कि 'अधीर रंजन माफी मांग लेते तो बात खत्म हो जाती। सोनिया को तैश में आने की बजाय गलती माननी चाहिए और अपने नेता को काबू में करना चाहिए।'

Updated on:
28 Jul 2022, 5:31 PM IST
Published on: