राष्ट्रीय

BJP के लिए शुरू हुआ ‘नवीन’ युग! नितिन के जरिए बंगाल की 78 सीटों पर खेला मास्टरस्ट्रोक

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में कायस्थों की आबादी लगभग 27 लाख बताई जाती है। यह राज्य की कुल अनुमानित जनसंख्या का लगभग 2.7% के आसपास है।
2 min read
Jan 19, 2026
Nitin Nabin BJP National President,Nitin nabin age,Nitin nabin BJP President,Nitin Nabin BJP President Election,
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने भरा नामांकन (Photo-IANS)

BJP National President Nitin Nabin: बीजेपी का आज से नवीन युग शुरू होने वाला है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। अमित शाह और राजनाथ सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं। माना जा रहा है कि नितिन नवीन के बीजेपी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की घोषणा हो सकती है, क्योंकि अन्य नामांकन नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के साथ ही बंगाल की 78 सीटों पर मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है।

बंगाल के लिए खेला मास्टर स्ट्रोक

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। दरअसल, नितिन नवीन कायस्थ जाति से आते है और बंगाल में दो सीएम भी कायस्थ जाति के रह चुके हैं। कायस्थ से ताल्लुक रहने रखने वाले ज्योति बसु 23 साल और चटर्जी 14 साल तक सीएम रहे हैं। दरअसल, बिहार और यूपी के बाद बंगाल में भी कायस्थ अच्छी खासी संख्या में है। 

बंगाल में करीब 27 लाख आबादी

पश्चिम बंगाल में कायस्थों की आबादी लगभग 27 लाख बताई जाती है। यह राज्य की कुल अनुमानित जनसंख्या का लगभग 2.7% के आसपास है। कायस्थ बंगाल के भद्रलोक (शिक्षित मध्यम वर्ग) का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और शिक्षा, प्रशासन, साहित्य में उनकी मजबूत उपस्थिति रही है। इसके अलावा प्रदेश में भद्रलोक समुदाय का 15 से 20 प्रतिशत वोट बैंक है। 

बीजेपी ने 78 सीटों पर खेला मास्टर स्ट्रोक

बीजेपी ने नितिन नवीन को अध्यक्ष बनाकर बंगाल की 78 सीटों पर मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है, क्योंकि प्रदेश की इन सीटों पर कायस्थ जाति अपना प्रभाव रखती है। कोलकाता (Kolkata) में कायस्थों की आबादी अच्छी खासी है। यहाँ बंगाली भद्रलोक (जिसमें कायस्थ, ब्राह्मण और वैद्य समुदाय शामिल हैं) का वोटबैंक भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कोलकाता में 11 विधानसभा सीटें है। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

वहीं हुगली में 18 विधानसभा सीटें है, जिसमें से 14 पर टीएमसी और 4 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इसके अवाला उत्तर 24 परगना की 33 सीटों में से टीएमसी ने 28 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थी। हावड़ा जिले की 16 सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। 

इन जिलों में कायस्थों की अच्छा खासा प्रभाव होने के बाद भी बीजेपी ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। अब नितिन नवीन के जरिए बीजेपी ने उम्मीद जताई है कि इन सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन में सुधार होगा। 

नितिन के लिए बंगाल चुनाव बना अग्निपरीक्षा

नितिन नवीन के लिए बंगाल चुनाव अग्निपरीक्षा बन गया है। यहां पर 15 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। बीजेपी इस बार प्रदेश में विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि हाल ही में बिहार में भी एनडीए ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में बीजेपी को महज 77 सीटें ही मिली थी। लेकिन इस बार पार्टी ने कायस्थ का इमोशनल कार्ड खेला है,  जो कि गेमचेंजर साबित हो सकती है।  

Updated on:
19 Jan 2026 03:15 pm
Published on:
19 Jan 2026 03:15 pm
Also Read
View All
पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीवाई पाटिल का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; नेताओं ने जताया शोक

फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ हादसा, अचानक 300 फीट नीचे गिरा विमान, 14 लोग घायल

Udhayanidhi Stalin Controversy: हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- क्या मैंने कुछ गलत कहा है?

Bankipur Result: ‘हमारे वोटरों ने भाजपा को हराने के लिए प्रशांत किशोर को वोट दिया’, राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान

राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू होते ही मचा हंगामा, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित