राष्ट्रीय

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट का कब होगा विस्तार? जानें किन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

PM Modi Cabinet Reshuffle: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद मोदी कैबिनेट में जल्द फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। संगठन में मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां मिलने और तीन मंत्रियों के इस्तीफे से खाली हुई जगहों के बीच संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, सरकार या बीजेपी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
2 min read
Aug 18, 2026
PM Modi cabinet reshuffle
मोदी कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज (Photo-IANS)

Modi Cabinet Reshuffle: बीजेपी ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की नियुक्ति के करीब सात महीने बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। अब इसके बाद मोदी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई है। दरअसल, मोदी सरकार के गठन को दो साल से ज्यादा हो गए हैं।

बता दें कि पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि मानसून सेशन से पहले मोदी कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। हालांकि सेशन से पहले कैबिनेट में फेरबदल नहीं किया गया। लेकिन अब बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद अटकलें है कि जल्द ही अब कैबिनेट में फेरबदल भी हो सकता है। 

केंद्र सरकार के कुछ मंत्री संगठन और सरकार की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कुछ मंत्रियों के इस्तीफा देने के कारण भी जगह भी खाली हुई है। 

कितने मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

मोदी सरकार के तीन मंत्रियों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। जिससे सरकार में जगह भी खाली है। राज्य सभा का कार्यकाल पूरा होने पर जॉर्ज कुरियन ने अल्पसंख्यक मामलों तथा मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री पद से जून 2026 में इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री से जुलाई में इस्तीफा दिया था। 

नितिन नवीन की टीम में मंत्रियों को मिली जगह

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में कुछ मंत्रियों को भी जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गोयल इससे पहले 2010 से 2014 तक भी इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गोयल अब संगठन और सरकार में जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष भी केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

कब होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार?

बता दें कि मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर पीएम कार्यालय और बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। 

Updated on:
18 Aug 2026 07:02 am
Published on:
18 Aug 2026 07:02 am