राष्ट्रीय

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, OBC मोर्चा में 10 नए राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त, क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल का नाम भी शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने OBC मोर्चा में सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की है। यहां देखें सभी 10 नए पदाधिकारियों की पूरी सूची।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 10:19 PM IST
bjp news
क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी(फोटो-IANS)

BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने तत्काल प्रभाव से सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। नई टीम में देश के अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें असम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हैं। इस सूची में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया है। उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। बीजेपी ज्वाइन करते ही बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

इन नियुक्तियों में उत्तर प्रदेश को विशेष महत्व दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य के दो नेताओं संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन 7 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP की ओर से जारी नियुक्ति लिस्ट के अनुसार, सात नेताओं को ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

नामराज्य
जोगेन मोहनअसम
ममता मोहंताओडिशा
संगम लाल गुप्ताउत्तर प्रदेश
बबनराव रावजी चौधरीमहाराष्ट्र
सत प्रकाश राणादिल्ली
डॉ. अर्जुन साहनीबिहार
संगीता बलवंत बिंदउत्तर प्रदेश

इस सूची में उत्तर प्रदेश से दो नेताओं को जगह मिली है। संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

तीन नेताओं को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के अलावा पार्टी ने तीन नेताओं को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों में दिल्ली, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिला है।

नामराज्य
गजेंद्र यादवदिल्ली
प्रमोद मध्वराजकर्नाटक
ललित चंद्राकारछत्तीसगढ़

कई राज्यों के नेताओं को मिली जगह

ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को शामिल कर संगठन में व्यापक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सात राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और तीन राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति के साथ पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश से दो नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने को 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Updated on:
21 Nov 2026, 10:19 PM IST
Published on: