राष्ट्रीय

BJP की रेखा गुप्ता लड़ेंगी Delhi MCD मेयर पद का चुनाव आप की डगर हुई कठिन, Nomination का आज आखिरी दिन

Delhi MCD Mayor Election दिल्ली MCD मेयर पद का चुनाव रोचक हो गया है। अभी तक तो आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय निर्दलीय जीत सकती थी। पर भाजपा ने नामांकन के आखिर दिन अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करके विस्फोट कर दिया है। भाजपा ने दिल्ली की महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2 min read
rekha_gupta_shelly_oberoi.jpg
BJP की रेखा गुप्ता लड़ेंगी Delhi MCD मेयर पद का चुनाव, आप की डगर हुई कठिन, Nomination का आज आखिरी दिन

दिल्ली MCD में मेयर पद का चुनाव अचानक से सुर्खियों में आ गया। अभी तक तो आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय के निर्दलीय मेयर बनने के चांस बलवती थे। पर अचानक भाजपा ने खेल कर दिया। और अपनी रणनीति का आखिर पत्ता मेयर पद के Nomination के आखिरी दिन खोल कर चौंका दिया। भाजपा ने दिल्ली की महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब दिल्ली MCD मेयर के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी में सीधा मुकाबला होगा। दिल्ली की सड़कों पर चर्चाएं गरम हो गईं हैं कि, दिल्ली MCD का मेयर कौन बनेगा। और मेयर किस पार्टी का होगा। जनता और राजनीतिक पंड़ितों का मानना है कुछ भी हो सकता है। दिल्ली में मेयर चुनाव 6 जनवरी को होना है। उसी दिन दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक भी होगी। मेयर चुनाव के नामांकन के लिए अंतिम तारीख 27 दिसंबर है।

Delhi Mayor के लिए भाजपा ने बनाया रेखा गुप्ता को उम्मीदवार

दिल्ली में MCD चुनाव के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दिल्ली की महापौर पद के लिए भाजपा ने रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया है। कमलजीत सहरावत स्थायी समिति के लिए भाजपा की प्रत्याशी होंगी। उप महापौर के लिए भाजपा ने कमल बागड़ी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को ही कमल का हाथ थामे निर्दलीय पार्षद गजेंद्र दराल भी स्थायी समिति के लिए भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

दिल्ली MCD चुनाव पर एक नजर

इस बार दिल्ली MCD चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। 15 साल से MCD में एकछत्र राज्य करने वाली भाजपा को इस बार दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी से हार का सामना करना पड़ा है। एकीकरण के बाद पहली बार 250 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा को 104 तो आप को 134 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस के खाते में महज 9 सीटें ही आई हैं।

भाजपा ने मेयर चुनाव न लड़ने का किया था ऐलान

दिल्ली MCD चुनाव हाथ से निकलने के बाद भाजपा ने मेयर का चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी पर अब भाजपा ने आम आदमी पार्टी खेल बिगाड़ते हुए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

AAP ने किया इन नामों का ऐलान

आप ने दिल्ली मेयर पद के लिए ईस्ट पटेल नगर से पार्षद शैली ओबेरॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। डिप्टी मेयर पद के लिए मटिया महल से विधायक शोएब इकबाल के बेटे और वार्ड नंबर 76 के पार्षद आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया है।

एमसीडी मेयर चुनाव : नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख आज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। दिल्ली में मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होगा।

Updated on:
27 Dec 2022 12:50 pm
Published on:
27 Dec 2022 12:49 pm
Also Read
View All
हिमाचल प्रदेश में कल से शुरू होगा जनगणना-2027 का पहला चरण, घर-घर पहुंचकर जुटाई जाएगी 33 सवालों की जानकारी

Ambikapur Crime: ढोंगी बाबा ने महिला को मंदिर भेजकर बेटी की लूट ली आबरू, कहा था- चावल के 151 दाने चढ़ा आओ, अच्छा रिश्ता आएगा, जॉब भी लगेगी

NCERT ने बदला अपना फैसला, कक्षा 9 की इतिहास की किताब में दोबारा छपेगी सिंधु घाटी सभ्यता की- ‘डांसिंग गर्ल’

अब TMC विधायक मदन मित्रा को किस बात का सता रहा डर? बोले- ‘जिस सिंबल से चुनाव जीता, उसे छोड़ा तो केस होगा’

टीएमसी में बगावत के बाद कांग्रेस ने कोर्ट से कर दी बड़ी अपील, जानें क्यों की जजों की संख्या बढ़ाने की मांग